लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की लोदी कॉलोनी में ऑक्सीजन सांद्रकों की हो रही थी कालाबाजारी, छतरपुर फॉर्म में छिपा रखे थे यंत्र

By भाषा | Updated: May 6, 2021 14:06 IST

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में ऑक्सीजन सांद्रकों की कालाबाजारी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। ये लोग ऑक्सीजन सांद्रक की कालाबाजारी कर रह थे। कोविड-19 पीड़ित मरीजों को ऑक्सीजन जरूरत को पूरा करने के लिए इस वक्त सामान्य से बहुत ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन सांद्रकों की माँग है जिसका फायदा कुछ अपराधी उठा रहे हैं।

Open in App

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोविड-19 महामारी की घातक लहर के बीच दक्षिणी दिल्ली के लोदी कॉलोनी इलाके में ऑक्सीजन सांद्रकों की कथित तौर पर कालाबाजारी करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लाजपत नगर के गौरव (47), ईस्ट ऑफ कैलाश के सतीश सेठी (44), महिपालपुर के विक्रांत (29) और अर्जुन नगर के हितेश (32) के रूप में की गयी है। पुलिस के मुताबिक इन लोगों के पास से 419 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए हैं जिनकी कालाबाजारी में ये लोग जुटे हुए थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोदी कॉलोनी में बुधवार शाम पांच बजे के करीब गश्त के दौरान पुलिस ने देखा कि नेगे जू रेस्तरां एवं बार खुला हुआ है जिसके भीतर कुछ संदिग्ध गतिविधि हो रही थी। रेस्तरां की तलाशी लेने के बाद देखा गया कि एक व्यक्ति लैपटॉप पर काम कर रहा था और उसे ऑक्सीजन सांद्रक के ऑनलाइन ऑर्डर मिल रहे थे।

रेस्तरां की तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से नौ और पांच लीटर की क्षमता वाले ऑक्सीजन सांद्रकों के 32 डिब्बे, थर्मल स्कैनर का एक डिब्बा और एन 95 मास्क का भी एक डिब्बा बरामद किया। इस रेस्तरां एवं बार का मालिक नवनीत कालरा नामक एक व्यक्ति है। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को छतरपुर के मंडी गांव स्थित इनके खुल्लर फार्म में गोदाम के बारे में पता चला जहां से तलाशी के दौरान 387 ऑक्सीजन सांद्रक और बरामद किए गए जिसकी कालाबाजारी करने में ये लोग जुटे हुए थे। ऑक्सीजन सांद्रक पर 69,999 रुपये अधिकतम मूल्य भी अंकित था। पुलिस ने इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer:  यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई