लाइव न्यूज़ :

COVID-19: दिल्ली हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त BSF अधिकारी को दी अंतरिम जमानत, जानिए मामला

By भाषा | Updated: April 25, 2020 20:37 IST

जेल में बंद बीएसएफ के सेवानिवृत्त अधिकारी की उम्र और मौजूदा बीमारी के कारण दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें कोरोना वायरस की चपेट में आने की आशंका को देखते हुए 45 दिन की अंतरिम जमानत दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति बृजेश सेठी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की और 15,000 के निजी मुचलके पर 65 वर्षीय व्यक्ति को जमानत दीबीएसएफ के सेवानिवृत्त अधिकारी को 5,000 रुपये की राशि का निजी मुचलका जमा करने की शर्त पर जमानत पर रिहा किया गया

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल में बंद बीएसएफ के सेवानिवृत्त अधिकारी की उम्र और मौजूदा बीमारी के कारण उसके कोरोना वायरस की चपेट में आने की आशंका को देखते हुए उसे 45 दिन की अंतरिम जमानत दे दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का यह पूर्व अधिकारी संपत्ति विवाद को लेकर पड़ोसी पर कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी करने के मामले में जेल में बंद है। 

न्यायमूर्ति बृजेश सेठी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की और 15,000 के निजी मुचलके पर 65 वर्षीय व्यक्ति को जमानत दी। अदालत ने कहा, “उपरोक्त तथ्यों एवं मामले की परिस्थिति और न्याय के हित में विचार करते हुए, दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 482 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, याचिकाकर्ता को 45 दिन की अंतरिम जमानत दी जाती है। उसे 15,000 रुपये की राशि का निजी मुचलका जमा करने की शर्त पर जमानत पर रिहा किया जाता है।” 

यह व्यक्ति अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति कानून के तहत अपराधों और भारतीय दंड संहिता (भादंसं) के तहत आपराधिक अतिक्रम एवं आपराधिक धमकी के संबंध में नजफगढ़ पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में आरोपी है। वरिष्ठ अधिकारी का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता एम के घोष और टीना गर्ग ने कहा कि यह राहत इस आधार पर मांगी गई कि पक्षों के बीच विवाद की प्रकृति दीवानी है और याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप झूठे हैं। 

उन्होंने कहा कि इससे पहले 2006 में भी याचिकाकर्ता के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाए गए थे। याचिकाकर्ता के वकीलों ने कहा कि उनके मुवक्किल की उम्र 65 वर्ष है और वह उच्च रक्तचाप से पीड़ित है तथा उसे कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए क्योंकि जेल में सामाजिक दूरी बनाना मुश्किल है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?