लाइव न्यूज़ :

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दोहरे हत्याकांड मामले में कोर्ट ने किया बरी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2021 18:44 IST

इस मामले में कोर्ट ने अनंत सिंह समेत तीन आरोपियों को बरी कर दिया है. मामला बाढ़ थाना इलाके का है, जहां दोहरे हत्याकांड में एक शख्स का अपहरण हुआ था.

Open in App

पटना: बिहार के मोकामा से राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दोहरे हत्याकांड में पटना की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने बरी कर दिया है. अनंत सिंह के अलावे तीन अन्य आरोपियों को भी कोर्ट ने बरी कर दिया है. अभियोजन पक्ष अपना आरोप साबित करने में असफल रहा.

उल्लेखनीय है कि बीते साल भी हत्या और अपहरण के एक मामले में अनंत सिंह बरी हुए थे. इस केस में अभियोजन पक्ष अपना आरोप साबित करने में असफल रहा, जिसके बाद कोर्ट ने सबूतों के अभाव में अनंत सिंह को बरी कर दिया गया था. 

इस मामले में कोर्ट ने अनंत सिंह समेत तीन आरोपियों को बरी कर दिया है. मामला बाढ़ थाना इलाके का है, जहां दोहरे हत्याकांड में एक शख्स का अपहरण हुआ था. जमीन विवाद में सुलह को लेकर ये अपहरण हुई थी, जिसमें पुलिस को शख्स का पता नहीं चल सका. उस वक्त अनंत सिंह भागलपुर जेल में बंद थे. 

इस केस में एक दर्जन से ज्यादा लोग अभियुक्त बनाये गये थे. जिसमें बाहुबली विधायक अनंत सिंह का भी नाम था. हालांकि उस वक्त विधायक जेल में थे. दूसरी ओर अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया जा सका, जिसकी वजह से विधायक को कोर्ट ने बरी कर दिया था.

यहां बता दें कि बीते साल, अनंत सिंह के पुश्तैनी मकान लदमा से पुलिस ने छापेमारी के दौरान एके-47 गन और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया था. इस मामले पिछले महीने अनंत सिंह का बयान एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने दर्ज किया था. 

अनंत सिंह ने अपने बयान में कहा कि मेरा पुश्तैनी घर नदवां में है. मेरे पुश्तैनी घर की देखरेख (केयर टेकर) अनिल राम नहीं करता है और न ही उसे हम जानते हैं. मेरे पुश्तैनी घर से कुछ बरामद नहीं हुआ है. मैं पुश्तैनी घर पर नहीं रहता हूं. मैं 17-18 वर्ष से पटना स्थित सरकारी आवास में रहता हूं. मैं दो बार नदंवा गांव गया था, एक बेटी की शादी के लिए और एक बार भाई के श्राद्ध में. मैं निर्दोष हूं. कोर्ट ने इसपर भी सुनवाई की है.

टॅग्स :बिहार समाचारअनंत सिंहपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला