लाइव न्यूज़ :

Migrant crisis:होशियारपुर में श्रमिक ने साथी को ईंट से हमला कर मार डाला, शामली में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की

By भाषा | Updated: May 26, 2020 19:40 IST

देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच पंजाब के होशियारपुर में प्रवासी कामगार ने अपने साथी को मार डाला। इस बीच उत्तर प्रदेश के शामली में संपति विवाद को लेकर भाई ने भाई की जान ले ली।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के रहने वाले जातरू साहू और मंसित साहू यहां दलजीत सिंह के खेत पर काम करते थे। पुलिस ने बताया कि श्रमिकों ने 25 और 26 मई की दरम्यानी रात को खेत में शराब पी थी।

होशियारपुरः यहां स्थित सतीआना गांव में एक श्रमिक ने साथ काम करने वाले 40 वर्षीय एक अन्य श्रमिक की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि झारखंड के रहने वाले जातरू साहू और मंसित साहू यहां दलजीत सिंह के खेत पर काम करते थे। पुलिस ने बताया कि श्रमिकों ने 25 और 26 मई की दरम्यानी रात को खेत में शराब पी थी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच किसी विषय को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मंसित ने जातरू पर ईंट से प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि जातरू बेहोश होकर गिर पड़ा और नशे में धुत मंसित सो गया। मंगलवार की सुबह दलजीत ने जातरू को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके छोटे भाई ने पीट-पीट कर कथित तौर पर मार डाला।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना जिले के कैराना थाना क्षेत्र के ऊंचागांव में, पारिवारिक विवाद के चलते हुई। पुलिस ने बताया कि सतीश शर्मा के खिलाफ उसके बड़े भाई संजय शर्मा को मार डालने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें उसने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों के बीच झगड़े के दौरान सतीश शर्मा ने संजय शर्मा को पीटा। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है।

महिला और उसकी बेटियों के शव बरामद : पारिवारिक विवाद को लेकर हत्या की आशंका

उन्‍नाव जिले के औरास क्षेत्र में मंगलवार को एक सूखे तालाब के किनारे एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि तियर के टिकरा गांव के पास सूखे पड़े तालाब के किनारे एक महिला और उसकी दो बच्चियों के शव मिले। उनके गले में फंदे पड़े थे। जब ग्रामीण सुबह शौच के लिए निकले तब उन्होंने ये शव देखे और पुलिस को सूचना दी।

वीर के अनुसार तीनों की पहचान पड़ोस के गांव पूरन खेड़ा निवासी चंद्र पाल की विवाहिता पुत्री सरोजिनी (35) और उसकी दो बेटियों शिवानी (09) और रोशनी (07) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि श्वान दस्ते और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला जांच करने के निर्देश दिये गये। प्रथम दृष्ट्या यह पारिवारिक विवाद लगता है।

मृत महिला के पति और देवर को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्‍द ही घटना का खुलासा हो जायेगा। ग्रामीणों ने बताया कि सरोजिनी और उसके पति अनन्तू के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले विवाद के चलते ही वह अपने मायके आ गई थी, मगर अनन्तू उसे अपने साथ विदा करा लाया था। वह सोमवार दोपहर वह अपनी दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके पूरनखेडा के लिए निकली थी, मगर रास्ते में ही तीनों की हत्या कर दी गयी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने