लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ बिहार पुलिस ने क्यों दर्ज की शिकायत, जानें क्या है आरोप? 

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 25, 2019 17:41 IST

अप्रैल 2019 में बक्सर जिले के नगर थाना में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे समेत दो लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर  प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस ने कहा है कि मंत्री ने जिस आक्रमकता से पुलिस अधिकारी से बात की, उस पर अभी मौन रह गये हैं, आने वाले दिन में उनकी बदतमीजी और बढ़ सकती है। अश्विनी चौबे ने कहा  भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ साल 2003 में विरोध जता रहे कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्तमान प्रशासन ने 'गुंडा' कहा था। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे को बिहार के बक्सर जिले में पुलिस अधिकारी को फटकार लगाना महंगा पड़ गया है। बिहार पुलिस ने बक्सर में दुर्व्यवहार और गलत ढंग से बात करने को लेकर अश्विनी चौबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में आयोजित जनता दरबार में अश्विनी चौबे ने डुमरांव थाने के एएसआई को वर्दी उतरवा लेने की धमकी तक दे डाली थी। मामले की जांच के लिए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। 

केंद्रीय मंत्री अपने इलाके में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से लक्ष्मण दुबे नाम के शख्स ने शिकायत करते हुए कहा कि पुलिस ने उसका नाम बेवजह गुंडा रजिस्टर में डाल दिया है और मंत्री से मदद मांगी थी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने डुमरांव थाने के एएसआई को दी वर्दी उतरवाने की धमकी 

इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने नया भोजपुर ओपी प्रभारी को फटकार लगाते हुए कहा कि यह व्यक्ति जो सदैव समाज की सेवा के लिए तत्पर रहता है, क्या यह 'गुंडा' है? उन्होंने पुलिस प्रशासन को कहा कि आम जनता को बेवजह परेशान करने की आदत से आप लोग बाज आएं। उन्होंने डुमरांव थाने के एएसआई को वर्दी उतरवा लेने तक की धमकी दे डाली। 

चौबे ने कहा कि जो गुंडा है उस पर तो पुलिस में कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है, लेकिन निर्दोष लोगों का नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि  केंद्रीय मंत्री जिस कार्यकर्ता के लिए पुलिस पर भड़के थे उसका नाम पहले से गुंडा रेजिस्टर में दर्ज है। वो एक मामले में चार्जशीट भी दर्ज है। 

हालांकि बाद में सफाई देते हुए अश्विनी चौबे ने कहा  भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ साल 2003 में विरोध जता रहे कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्तमान प्रशासन ने 'गुंडा' कहा था। 

टॅग्स :बिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला