लाइव न्यूज़ :

कॉलेज सेक्स स्कैंडल मामला: महिला प्रोफेसर की आवाज की जांच के लिए अदालत ने दी अनुमति

By भाषा | Updated: June 26, 2018 04:21 IST

इससे एक दिन पहले एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी, जिसमें टीचर ने कुछ छात्राओं को ज्यादा अंकों और धन के लिए कुछ 'अधिकारियों के साथ अजस्ट' करने की सलाह दी थी।

Open in App

मदुरै, 26 जूनः मद्रास उच्च न्यायालय की एक पीठ ने सीबी - सीआईडी को आज उस महिला प्रोफेसर की आवाज की जांच करने की अनुमति दे दी जिसपर छात्रों को अच्छे अंकों के बदले ‘‘ कुछ अधिकारियों ” के साथ यौन संबंध बनाने के लिए उकसाने का आरोप है। 

न्यायमूर्ति डी कृष्णकुमार ने सहायक प्राध्यापक निर्मला देवी को 27 जून से तीन दिन की सीबी - सीआईडी की हिरासत में भेज दिया गया है ताकि उसे चेन्नई ले जाया जा सके और आवाज की जांच हो सके। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। 

इस सनसनीखेज मामले की जांच कर रही सीबी - सीआईडी ने अदालत का रुख किया था और कहा था कि ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रही आवाज की जांच के लिए निर्मला देवी के आवाज के नमूने लेने जरूरी हैँ।

बता दें कि शिक्षिका को 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। इससे एक दिन पहले एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी, जिसमें टीचर ने कुछ छात्राओं को ज्यादा अंकों और धन के लिए कुछ 'अधिकारियों के साथ अजस्ट' करने की सलाह दी थी। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। 

न्यायिक हिरासत में मौजूद शिक्षिका ने उनकी सलाह को यौन संबंधों से जोड़े जाने से पूरी तरह से इनकार किया है। अपनी याचिका में सीबी-सीआईडी ने कहा कि उन्हें ऑडियो क्लिप की आवाज के सत्यापन के लिए टीचर की आवाज के नमूनों की जांच करनी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :यौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

विश्वCanada: पोते से मिलने गए बुजुर्ग पर स्कूली लड़कियों को परेशान करने का लगा आरोप, कोर्ट ने दिया निर्वासन का आदेश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं