लाइव न्यूज़ :

चित्रकूटः युवक से प्रेम प्रसंग, विवाहित महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड की, गांव में बदनाम कर रहा था प्रेमी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2021 21:17 IST

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के बरद्वारा गांव का मामला है। विवाहित महिला खुशबू (30) ने अपने घर (ससुराल में) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देशव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।महिला और उसके प्रेमी के बीच अनबन चल रही थी।गांव में बदनाम करने लगा था और इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है।

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के बरद्वारा गांव में शनिवार को एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

पुलिस के अनुसार, महिला का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। राजापुर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) शिव प्रकाश सोनकर ने बताया कि बरद्वारा गांव में शनिवार को विवाहित महिला खुशबू (30) ने अपने घर (ससुराल में) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि उसका शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि कुछ दिन से महिला और उसके प्रेमी के बीच अनबन चल रही थी, जिससे वह खुशबू को गांव में बदनाम करने लगा था और इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है। सीओ ने बताया कि महिला के प्रेमी युवक को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ की जा रही है।

मेरठ में महिला का शव बरामद, आरोपियों की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना खरखौदा क्षेत्र में एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए और श्वान दस्ते की मदद से सबूत जुटाया गया।

खरखौदा पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बिजौली-चांद सारा संपर्क मार्ग पर करीब 40 वर्षीय महिला का शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि महिला को दो गोली मारी गई है। पुलिस के अनुसार अब तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आरोपियों की तलाश जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?