लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत; 3 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2025 10:17 IST

Chhattisgarh:  जांजगीर-चांपा जिले में एक एसयूवी के ट्रक से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए

Open in App

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए । पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सुकली गांव के करीब देर रात ट्रक और एक वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि नवागढ़ निवासी ग्रामीण वाहन से बारात में गए थे और जब वह वापस नवागढ़ लौट रहे थे तब सुकली गांव के करीब उनका वाहन एक ट्रक से टकरा गया इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में विश्वनाथ देवांगन (43), राजेंद्र कश्यप (27), पोमेश्वर जलतारे (33), भूपेंद्र साहू (40) और कमलनयन साहू (22) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़सड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास