लाइव न्यूज़ :

फोटो खींचने से मना करने पर युवकों ने दुल्हन के चाचा को चाकू से गोदकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2021 15:07 IST

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले का मामला है। पुलिस को जानकारी मिली है कि जाड़ापदर गांव में युवती की शादी समारोह के दौरान महिलाएं और युवतियां नृत्य कर रही थीं। 

Open in App
ठळक मुद्दे गांव के चार युवकों ने उनकी फोटो खींचनी और वीडियो बनाना शुरू कर दिया।दुल्हन के चाचा उदल ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह नाराज हो गए विवाद करने लगे। युवक उदल को कुछ दूरी पर लेकर गए और उसपर चाकू से कई वार किया।

गरियाबंदः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में विवाह के दौरान महिलाओं की फोटो खींचने से मना करने पर युवकों ने दुल्हन के चाचा की चाकू मारकर कथित रूप से हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गरियाबंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के जाड़ापदर गांव मेंउदल राठौर (50) की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार युवकों मिक्षीत सिन्हा (19), सूरज सिन्हा (18), चुनेश कुमार सिन्हा (19) और तोकेश्वर उर्फ छोटू नागेश (18) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को जानकारी मिली है कि जाड़ापदर गांव में युवती की शादी समारोह के दौरान महिलाएं और युवतियां नृत्य कर रही थीं। इस दौरान गांव के चार युवकों ने उनकी फोटो खींचनी और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब दुल्हन के चाचा उदल ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह नाराज हो गए विवाद करने लगे।

कुछ देर बाद युवक उदल को कुछ दूरी पर लेकर गए और उसपर चाकू से कई वार किया। घटना की जानकारी परिवार के अन्य लोगों की मिली तब उन्होंने उदल को अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच की जा रही है।

दो बहनों से रेप के मामले में  तांत्रिक को 40 साल की कैद

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की एक अदालत ने दो बहनों से रेप के मामले में तांत्रिक को 20-20 साल यानी कुल 40 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है. विशेष लोक अभियोजक ताराचंद कोसले ने बताया कि जिले की अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) पूजा जायसवाल की अदालत ने 2 बहनों से रेप के मामले में तांत्रिक समयलाल देवांगन (48) को यह सजा सुनाई है। अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी की कारावास की सजा एक के बाद एक चलेगी. तांत्रिक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है.

 क्या है मामला? 2016 दिसंबर में 21 और 19 वर्ष की दो बहनों को पेट और कमर में दर्द की शिकायत पर परिजन उन्हें तांत्रिक देवांगन के पास लेकर गए थे. देवांगन ने वर्ष 2017 की शुरुआत से इलाज करने के नाम पर दोनों बहनों से रेप किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 2017 सितंबर में दोनों ने घटना की जानकारी परिवारवालों को दी और उन्होंने शहर के गुढि़यारी थाने में तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो