लाइव न्यूज़ :

छतरपुर रेलवे स्टेशनः ट्रेन के इंजन पर सेल्फी लेने चढ़े 16 वर्षीय किशोर ने गंवाई जान, हाइटेंशन की चपेट में आकर जला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2022 21:56 IST

Chhatarpur Railway Station: छतरपुर रेलवे स्टेशन मास्टर शुभांक पटेल ने शुक्रवार को बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को सुहेल मंसूरी लोको इंजन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था, तभी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।’’

Open in App
ठळक मुद्देहाइटेंशन लाइन ऊपर थी, जैसे ही उसने इस लाइन को पकड़ा, वह जल गया।मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chhatarpur Railway Station: मध्य प्रदेश के छतरपुर रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन के इंजन पर सेल्फी लेने चढ़े 16 वर्षीय एक किशोर की हाइटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को हुई।

छतरपुर रेलवे स्टेशन मास्टर शुभांक पटेल ने शुक्रवार को बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को सुहेल मंसूरी लोको इंजन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था, तभी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।’’ मृतक किशोर के साथी रहे अशरफ ने कहा, ‘‘सुबह हम लोग रेलवे स्टेशन घूमने आए। हम हाथ-मुंह धोने लगे और सुहेल मोबाइल मांग कर इंजन पर चढ़ गया।

हमने देखा की उसे करंट ने खींच लिया। हम लोग तुरंत दौड़ कर गये , लेकिन तब तक वह मर चुका था।’’ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक लोको इंजन जो खड़ा था उस पर सेल्फी लेने सुहेल चढ़ गया। वहीं हाइटेंशन लाइन ऊपर थी, जैसे ही उसने इस लाइन को पकड़ा, वह जल गया।’’

उन्होंने कहा कि उसका इंजन पर चढ़ना ही गलत था। कुमार ने बताया कि इस घटना से आक्रोशित होकर दो-तीन किशोरों ने स्टेशन मास्टर के कार्यालय का दरवाजा तोड़ दिया और स्टेशन मास्टर पटेल के साथ मारपीट करने के साथ-साथ घड़ी और बैग भी उनसे छीन लिए।

उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिस ने जल्द ही स्थिति को काबू में कर लिया और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कुमार ने बताया कि इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए