लाइव न्यूज़ :

बिहार के छपरा में दारोगा और सिपाही हत्याकांड में जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2019 05:44 IST

बिहारः 20 अगस्त को छपरा के मढौरा में पुलिस टीम पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी और एके-47 के साथ ही दारोगा की पिस्तौल को भी लूट लिया था.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सारण जिले के मढौरा में दारोगा मिथिलेश और सिपाही फारुख की हत्या के मामले में आरोपित जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया.जिले में कुछ दिनों पहले ही दारोगा मिथिलेश साव और हवलदार की हत्या कर अपराधियों ने एके- 47 और दारोगा की सर्विस पिस्टल लूट लिया था.

बिहार के सारण जिले के मढौरा में दारोगा मिथिलेश और सिपाही फारुख की हत्या के मामले में आरोपित जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. जबकि इस मामले में आरोपित अभिषेक सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जिले में कुछ दिनों पहले ही दारोगा मिथिलेश साव और हवलदार की हत्या कर अपराधियों ने एके- 47 और दारोगा की सर्विस पिस्टल लूट लिया था. 

इस मामले में पुलिस ने घटना की मुख्य आरोपी जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण को उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है. इसके बाद पूछताछ के लिए मीना अरुण को नगर थाना लाया गया. हत्याकांड के संबंध में एसपी हरकिशोर राय पूछताछ कर रहे हैं. 

वहीं, दूसरे एक अन्य आरोपित अभिषेक कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. बता दें कि 20 अगस्त को मढौरा में एसआईटी के दारोगा और सिपाही की हत्या हुई थी. इस मामले में मीणा अरुण सहित सात लोगों को नामजद किया गया था. मीणा अरुण का पिस्टल घटनास्थल पर मिला था. 

सूत्रों का कहना है कि एक खास रणनीति के तहत पुलिस के हाथ लगी है. कई दिनों से छापेमारी के बावजूद पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी. माना जा रहा है कि मीना अरुण ने पुलिस को स्वयं के हवाले कर दिया. 

इधर, इस मामले में आरोपित अभिषेक सिंह के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. संभावना यह भी जताई जा रही है इसमें से कुछ आरोपित कोर्ट में सरेंडर कर देंगे.

इस मामले में मीना अरुण के पति अरुण सिंह पहले ही बलिया जेल में बंद है, जिन्हें रिमांड पर लेने की पुलिस तैयारी कर रही है. जिप अध्यक्ष मीना अरुण की गिरफ्तारी के बाद एसपी हर किशोर राय ने उनसे पूछताछ की. इसके बाद मीना अरुण को कोर्ट में हाजिर करा कर जेल भेजा जाएगा. 

इसके पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है. रिवाल्वर घर पर छूटा था और उसे कौन उठा कर ले गया पता नहीं. राजनीतिक साजिश के तहत भी फंसाने की कोशिश की गई है. 

यहां बता दें कि 20 अगस्त को छपरा के मढौरा में पुलिस टीम पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी और एके-47 के साथ ही दारोगा की पिस्तौल को भी लूट लिया था. अपराधियों की फायरिंग में दारोगा मिथिलेश कुमार को गोली लगी थी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड दिया था. उनके साथ ही सिपाही फारूक अहमद और संजीव कुमार भी जख्मी हुए जिसमें फारूक अहमद की मौत हो गई थी. 

इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को कटघरे में ला खड़ा किया था. जिसके बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इस घटना की कड़ा शब्दों में निंदा की थी और हर हाल में अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही थी.

इस एनकाउंटर के बाद पुलिसिया व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे क्योंकि अपराधियों ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एक एके-47 राइफल और दारोगा की सर्विस पिस्टल भी लूट थी. मृतक दारोगा मिथिलेश साव के परिजनों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसे डीजीपी ने ठुकरा दिया था. 

बताया जा रहा है था कि शहर में अपराधी जिला परिषद अध्यक्ष के रिश्तेदार की हत्या की साजिश रचने के बाद इसे पूरा करने के मकसद से आए थे. पुलिस की एसआईटी टीम ने इसी इनपुट की सूचना पर अपराधियों की धरपकड़ लिए जाल बिछाया था, जिसमें पुलिसकर्मी ही शहीद हो गए.

टॅग्स :हत्याकांडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?