लाइव न्यूज़ :

चतरा में 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ चार ने किया गैंगरेप, दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट में डाला गिलास

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2021 20:28 IST

झारखंड में चतरा जिले के हंटरगंज इलाके में घटना हुई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉ. के.के. साह ने बताया कि रात में महिला को इलाज के लिए लाया गया था. इसकी जांच एएनएम ने की.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने गांव के ही बल्ला पासवान, बिलटू पासवान, उत्तम पासवान और एक अन्य पर गैंगरेप का आरोप लगाया है.एएनएम ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाला हुआ है.विधवा महिला को गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

रांचीः झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत हंटरगंज प्रखंड स्थित एक गांव में 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ 4 लोगों ने शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया.

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गुप्तांग में स्टील का ग्लास डाल दिया. इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया. हैवानियत की हदें पार कर देने वाली घटना गुरुवार की रात की बताई जा रही है.

हैवानों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के बाद उसके गुप्तांग में स्टील का गिलास डाल दिये जाने से पीड़िता के कराहने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां स्थिति को चिंताजन देखते हुए उसे बिहार के गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

वारदात ने लोगों को अंदर से हिलाकर रख दिया

जहां उसका इलाज किया जा रहा है. अस्‍पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. दिल दहलाने वाली इस वारदात ने लोगों को अंदर से हिलाकर रख दिया है. लोग दरिंदों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. पीड़िता ने बताया कि एक माह पूर्व बल्ला व बिलटू बाइक से बकरी को धक्का मार दिया था. जिसमें बकरी का पैर टूट गया था.

इसके बाद वह मुआवजे की मांग कर रही थी. इस प्रतिशोध में उक्त लोगों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने गांव के ही बल्ला पासवान, बिलटू पासवान, उत्तम पासवान व एक अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपी बल्ला और बिलटू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. 

रात में ही पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

बताया जाता है कि विधवा महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म के बाद चौकीदार के पुत्र ने रात में ही पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार को गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ऋषभ झा और डीएसपी अविनाश कुमार गांव पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की.

इसके बाद एसपी हंटरगंज अस्पताल पहुंचे. वहां पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई. पीडिता ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपने घर के समीप बाडी में शौच करने गई थी. इसी दौरान गांव के ही बल्ला पासवान, बिलटू पासवान और एक अन्य ने उसे पकड़कर मुंह दबा दिया और उठाकर कुछ दूरी पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

इसके बाद उन्होंने अपने साथ लाए एक स्टील के गिलास को उसके गुप्तांग में घुसा दिया. दुष्कर्मियों ने जाते-जाते पुलिस को बताने पर उसके घर के सदस्यों की हत्या की धमकी भी दी. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. महिला के पति की मौत हो चुकी है. एसपी ऋषभ झा ने बताया कि पुलिस ने चार में से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।. उससे पूछताछ की जा रही है. बाकी अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?