लाइव न्यूज़ :

मायके की जमीन अपने नाम करवा लो?, पत्नी क्रीमकला देवी ने किया मना, पति भगवान दास यादव ने फावड़े से काट डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2025 22:00 IST

चंदौलीः सकलडीहा पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के मुताबिक, महिला की मौके पर ही मौत हो गई और वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देविरोध करने पर भगवान दास ने बेटी की हत्या कर दी।भगवान दास हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और पंचायत सदस्य भी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

चंदौलीः चंदौली जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मामूली विवाद के बाद फावड़े से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव की है। उसने बताया कि भगवान दास यादव का अपनी पत्नी क्रीमकला देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने क्रीमकला पर फावड़े से वार कर दिया। सकलडीहा पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के मुताबिक, महिला की मौके पर ही मौत हो गई और वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

महिला की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी चाहता था कि क्रीमकला मायके की जमीन को अपने नाम करवा ले जिसका विरोध करने पर भगवान दास ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। उन्होंने बताया, ‘‘भगवान दास हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और पंचायत सदस्य भी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।’’ तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने