लाइव न्यूज़ :

Chaitanyananda Saraswati Case: चैतन्यानंद जमानत याचिका सुनवाई आज, पुलिस ने 9 पीड़िताओं से की पूछताछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2025 16:09 IST

Chaitanyananda Saraswati Case: प्राथमिकी के अनुसार, चैतन्यानंद छात्राओं को देर रात अपने क्वार्टर में आने के लिए कथित तौर पर मजबूर करता था और उन्हें बेवक्त अश्लील संदेश भेजता था।

Open in App

Chaitanyananda Saraswati Case:  स्वयंभू बाबा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस ने सोमवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उसने मामले में 16 पीड़िताओं में से नौ से पूछताछ कर ली गयी है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित एक प्रबंधन संस्थान के पूर्व अध्यक्ष चैतन्यानंद (62) कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों के चलते न्यायिक हिरासत में हैं।

जांच अधिकारी (आईओ) ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीप्ति देवेश को बताया कि नौ पीड़िताओं से पूछताछ की गई है तथा सभी पीड़िताओं और आरोपी के मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। न्यायाधीश देवेश ने मामले की अगली सुनवाई 7 नवंबर के लिए निर्धारित करते हुए अभियोजन पक्ष को वस्तु स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

अदालत को जांच अधिकारी ने बताया कि शेष पीड़िताएं संस्थान में त्योहारों की छुट्टियों के कारण शहर से बाहर हैं और वे 4 नवंबर तक वापस आ जाएंगी, जिसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी का संस्थान पर ‘‘एकाधिकार’’ था और वह खुद फैसले लेता था।

प्राथमिकी के अनुसार, चैतन्यानंद छात्राओं को देर रात अपने क्वार्टर में आने के लिए कथित तौर पर मजबूर करता था और उन्हें बेवक्त अश्लील संदेश भेजता था। वह कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन के जरिए छात्राओं की गतिविधियों पर नज़र रखता था। आरोपी को 28 सितंबर को आगरा से गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला