लाइव न्यूज़ :

VIDEO: धनुष-बाण से किया हमला, CBI ऑफिस में घुसा शख्स, देखें तीर से हमले का वायरल वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2025 12:37 IST

CBI Officer Attacked with Bow and Arrow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना इलाके में स्थित केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय के सामने तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) पर एक व्यक्ति ने धनुष-बाण से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: धनुष-बाण से किया हमला, CBI ऑफिस में घुसा शख्स, देखें तीर से हमले का वायरल वीडियो

CBI Officer Attacked with Bow and Arrow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना इलाके में स्थित केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय के सामने तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) पर एक व्यक्ति ने धनुष-बाण से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल सीबीआई अधिकारी ने 1993 में रेलवे में भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले की जांच की थी, जिसके बाद आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। हजरतगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विक्रम सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नवल किशोर मार्ग पर स्थित सीबीआई दफ्तर के बाहर बिहार के मुंगेर के निवासी दिनेश मुर्मू (65) ने एएसआई वीरेंद्र सिंह पर धनुष बाण से हमला कर दिया, जिसकी वजह से एएसआई को सीने में चोट लगी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है और शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि सीबीआई अधिकारी ने (1993 में) रेलवे भ्रष्टाचार से संबंधित एक मुकदमे की जांच की थी, जिसके बाद रेलवे में ‘गैंगमैन’ रहे आरोपी मुर्मू को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा है, हमले में घायल सीबीआई के एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका जख्म करीब पांच सेंटीमीटर गहरा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी मुर्मू को यह लगता है कि उसका मामला अब भी सीबीआई में चल रहा है, इसलिए वह इसके दफ्तर पर चक्कर लगाता रहता था। सूत्रों ने बताया कि वह 2005 में सीबीआई अधिकारी मिलने दिल्‍ली पहुंचा था और उसने किसी पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया था जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। साल 2015 में जौनपुर रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी के एक जवान से विवाद के बाद भी उसे गिरफ्तार किया गया था

टॅग्स :लखनऊक्राइमसीबीआईक्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो