लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने मंदसौर के आयकर अधिकारी को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

By बृजेश परमार | Updated: November 22, 2022 20:31 IST

सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में पकड़ा। 

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए सीबीआई ने बिछाया था जालआईटीओ, मंदसौर के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज किया गया थापकड़े गए आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन संभाग के मंदसौर जिला के आयकर अधिकारी (आईटीओ) रामगोपाल प्रजापति  को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में पकड़ा। 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सूचना अनुभाग) की जारी विज्ञप्ति के अनुसार आईटीओ, मंदसौर (मध्य प्रदेश) के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।  शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी फर्म महाराष्ट्र में बिजली के स्विच के निर्माण में लगी हुई है, हालांकि, उक्त फर्म का आयकर आकलन मंदसौर (एमपी) स्थित आयकर कार्यालय में किया जा रहा था।  

आगे यह भी आरोप लगाया गया कि आईटीओ, मंदसौर ने 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की और यदि मांगी गई रिश्वत का भुगतान नहीं किया गया, तो उसे आयकर विभाग द्वारा भारी जुर्माना लगाया जाएगा और फर्म पर आईटी छापेमारी की जाएगी। आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी  को बुधवार को इंदौर में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास