लाइव न्यूज़ :

नीरा राडिया को सीबीआई ने टेप केस में दी क्लीन चिट, जानिए क्या था पूरा मामला

By शिवेंद्र राय | Updated: September 21, 2022 15:17 IST

नीरा राडिया टेप केस देश के सबसे चर्चित मामलों में से एक था। 21 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसीटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने भी कहा कि निजता को सुप्रीम कोर्ट मौलिक अधिकार का दर्जा दे चुका है, इसलिए अब इस मामले में कुछ नहीं बचा।

Open in App
ठळक मुद्देरतन टाटा ने 2011 में दायर की थी निजता के हनन की याचिकासर्वोच्च न्यायालय में हुई मामले की सुनवाईसीबीआई ने बताया, राडिया के खिलाफ आपराधिक गतिविधि के सबूत नहीं

नई दिल्ली: सीबीआई ने बहुचर्चित राडिया टेप विवाद में नीरा राडिया को क्लीन चिट दे दी है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने नीरा राडिया की नेताओ, उद्योगपतियों और अन्य प्रभावशाली लोगों से की गई बातचीत की फोन रिकॉर्डिंग की जांच की है और उसे इसमें किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि के सबूत नहीं मिले हैं। 21 सितंबर को इस केस जुड़ी सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि उसे लगभग 5,800 टेप की जांच में अपराध का कोई मामला नहीं मिला था। इसलिए, मामले में दर्ज शुरू की 14 प्राथमिक जांच को बंद कर दिया गया।

 पूरा केस क्या है

एक समय में नीरा राडिया टेप केस देश के सबसे चर्चित मामलों में से एक था।  इस मामले में टाटा समूह के तत्कालीन मुखिया रतन टाटा तक का नाम उछाला गया था। साल 2008-09 के दौरान सामने आए इस बहुचर्चित केस में नीरा राडिया की उद्योगपतियों, पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों और प्रमुख पदों पर बैठे अन्य लोगों के साथ फोन पर हुई बातचीत को आयकर विभाग ने टेप कर लिया था। जिन लोगों से नीरा राडिया की बातचीत हुई थी उनमें रतन टाटा और मुकेश अंबानी भी शामिल थे।

तब नीरा राडिया टाटा समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए जनसंपर्क का काम किया करती थीं। जब नीरा राडिया के प्रभावशाली लोगों के साथ बातचीत का मामला सामने आया तब यह भी उजागर हुआ कि दरअसल वह  इन कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट ब्रोकर का काम कर रही थीं। करीब 940 टेप मीडिया में लीक होने के बाद नीरा राडिया पर आरोप लगे कि वह अपनी ग्राहक कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए  राजनेताओं और प्रभावशाली लोगों  का इस्तेमाल कर रही थीं।

जब ये मामला काफी ज्यादा विवादों में आ गया तब केंद्र की तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने सारे टेप अपने कब्जे में लेकर सुप्रीम कोर्ट में जमा करा दिए थे। सरकार ने सर्वोच्च न्यायलय में दाखिल अपने शपथ पत्र में कहा था कि नीरा राडिया की बातचीत आयकर महानिदेशालय के निर्देश पर टेप की गई थी। मनमोहन सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया कि वित्त मंत्रालय को मिली एक शिकायत के बाद ऐसा किया गया था।

इन टेपों के लीक होने से नाराज रतन टाटा ने साल 2011 में अपनी निजता के हनन का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और इन टेपों को लीक करने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस केस में आखिरी सुनवाई साल 2014 में हुई थी। लंबे समय बाद 21 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान  केंद्र सरकार की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसीटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने भी कहा कि निजता को सुप्रीम कोर्ट मौलिक अधिकार का दर्जा दे चुका है, इसलिए अब इस मामले में कुछ नहीं बचा।

हालांकि राडिया टेप विवाद को लेकर एक एनजीओ 'सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन' ने भी याचिका दाखिल करते हुए सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग की थी। 21 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान सीपीआईएल के वकील प्रशांत भूषण दूसरी कोर्ट में व्यस्त होने के चलते जिरह के लिए पेश नहीं हो सके। उनके अनुरोध पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, हिमा कोहली और पीएस नरसिम्हा की बेंच ने सुनवाई अगले हफ्ते के लिए टाल दी है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसीबीआईरतन टाटाReliance Industriesभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली