लाइव न्यूज़ :

काम नहीं करने पर युवक को बांधकर पिलाई पेशाब, सात लोगों पर FIR दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2018 14:58 IST

बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के भालपट्टी ओपी के अदलपुर गांव में मानवता को शर्मसार करते हुए एक युवक को काम नहीं करने पर खंभे में बांधकर पेशाब पिलाये जाने की घटना को अंजाम दिया गया है।

Open in App

पटना, 8 सितंबर: बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के भालपट्टी ओपी के अदलपुर गांव में मानवता को शर्मसार करते हुए एक युवक को काम नहीं करने पर खंभे में बांधकर पेशाब पिलाये जाने की घटना को अंजाम दिया गया है। यही नहीं दबंगई की हद को पार करते हुए जाति सूचक गाली भी दिये जाने की बात बताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे भी जब दबंगों का मन नहीं भरा तो उन्होंने छुरा से मार कर बुरी उक्त युवक को तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसको डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पीड़ित अमरदेव पासवान ने ग्रामीण  कैशर मोहम्मद, मदनी, शकील, इरफान, इमरान, गुफरान और फुरकान पर आरोप लगाते हुए बेंता ओपी में मामला दर्ज कराया है।

बयान में पासवान ने कहा है कि शुक्रवार को बरही टोला में वह रामबाबू ठाकुर के यहां ट्रैक्टर पर सेट्रिंग का सामान लोड कर रहा था। इसी क्रम में सभी आरोपित वहां पहुंच गये। सभी के हाथ में परंपरागत हथियार थे। मो। कैशर ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की और कहा कि तुम मेरा काम क्यों नहीं किया? दूसरे का काम क्यों कर रहे हो? इसी बीच, मो। 

शकील ने छुरा से वार कर दिया। छुरा सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपित गर्दन में तौलिया(गमछा) फंसाकर खींचते हुए कैसर के दरवाजे पर ले गये। वहां रस्से से खंभे में बांध दिया। मो। इमरान ने कहा कि इसको पेशाब पिलाओ। गुफरान पेशाब लेकर आया। फिर सभी ने मिलकर जबर्दस्ती पेशाब पिला दी। इस दौरान वह बेहोश हो गया। हल्ला होने पर गांववाले वहां जुट गये। इसके बाद जान बची। परिवारवालों ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छनबीन करने की बात कह रही है।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े