लाइव न्यूज़ :

कन्नौज में भाजपा नेता को गोली मारी गई, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: April 12, 2021 12:49 IST

भाजपा नेता नीरज पांडेय (48) रविवार देर रात पंचायत चुनाव में वोट मांग कर वापस आ रहे थे जब गोसाईंदासपुर चौराहे के समीप कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देगोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस कर्मियों ने घायल नेता को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।

कन्नौजकन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर में कथित चुनावी रंजिश के चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नीरज पांडेय को रविवार देर रात गोली मार दी गई जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने सोमवार को बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। वादी ने कई लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है और पुलिस शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता नीरज पांडेय (48) रविवार देर रात पंचायत चुनाव में वोट मांग कर वापस आ रहे थे जब गोसाईंदासपुर चौराहे के समीप कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने घायल नेता को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।

सदर कोतवाल विकास राय भी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने फ़ोर्स के साथ हमलावरों की घेराबंदी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पांडेय ने गांव के ही सपा नेता पर गोली मारने का आरोप लगाया है।  

टॅग्स :कन्नौजभारतीय जनता पार्टीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने