लाइव न्यूज़ :

Bijnor Sister Murder: बाप रे बाप!, गांव में हड़कंप, 13 साल की बहन ने सात-पांच साल की अपनी दो बहनों को दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला, पुलिस ने सामने खोले राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2024 11:41 IST

Bijnor Sister Murder: पुलिस ने बताया कि उसे घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मकान में किसी के जबरन प्रवेश करने का साक्ष्य नहीं मिला।

Open in App
ठळक मुद्दे पहली शादी पुखराज नाम के व्यक्ति से हुई थी। सविता की बड़ी बेटी (13) एवं उससे छोटी बेटी (नौ) पुखराग की बेटियां हैं। सविता और सहदेव का डेढ़ वर्षीय एक बेटा भी है।

Bijnor Sister Murder: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 13 साल की एक लड़की ने सात और पांच वर्षीय अपनी दो बहनों की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि नूरपुर थाने को बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े बारह बजे गौहावर जैत गांव में दो बच्चियों की हत्या होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे वहां एक मकान में सहदेव एवं सविता की सात एवं पांच वर्षीय दो बेटियों के शव मिले। पुलिस ने बताया कि उसे घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मकान में किसी के जबरन प्रवेश करने का साक्ष्य नहीं मिला। उसने बताया कि इस घर में सहदेव और सविता अपने पांच बच्चों के साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि सविता ने दो शादियां की हैं।

उसकी पहली शादी पुखराज नाम के व्यक्ति से हुई थी। सविता की बड़ी बेटी (13) एवं उससे छोटी बेटी (नौ) पुखराग की बेटियां हैं। उसने बताया कि जिन दो बच्चियों की हत्या की गई, वे सविता के दूसरे पति सहदेव की बच्चियां थीं। इसके अलावा सविता और सहदेव का डेढ़ वर्षीय एक बेटा भी है।

जादौन ने बताया कि पुलिस ने 13 वर्षीय बड़ी बेटी से पूछताछ की तो पहले उसने कहा कि दो अज्ञात लोग घर में आए और उन्होंने दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि उसी ने दोनों बहनों की हत्या की है। उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी ने कहा कि उसके पिता परिवार बड़ा होने के कारण परेशान रहते थे।

इसलिए उसने दुपट्टे से दोनों बहनों का गला घोंटकर उनकी हत्या की। जादौन ने बताया कि दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। महिला पुलिस बच्ची से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला