लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक और महिला का साड़ी-पेटीकोट खोलकर अर्धनग्न किया, मारने की कोशिश

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2018 11:54 IST

पीड़िता को धक्का देकर गिरा दिया और साड़ी-पेटीकोट को खोलकर अर्द्धनग्न कर दिया। जान से मारने की नीयत से उसके गले पर पैर रखकर दबाने लगा।

Open in App

पटना, 25 अगस्तःबिहार के गोपालगंज में थावे थाना क्षेत्र के शिवस्थान निवासी एक महिला को अर्धनग्न कर जान से मारने का प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में पीडिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि गुरुवार की दोपहर विदेशी टोला निवासी कुंवर प्रसाद, उनके पुत्र, पुत्री और पत्नी उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

इस दौरान वे सभी उसके पुत्र द्वारा उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी करने की बात कहने लगे। साथ ही शादी के कारण उनके मान सम्मान और प्रतिष्ठा धूमिल होने का आरोप लगाने लगे। इसी दौरान कुंवर प्रसाद ने पीड़िता को धक्का देकर गिरा दिया और साड़ी-पेटीकोट को खोलकर अर्द्धनग्न कर दिया। साथ ही जान से मारने की नीयत से उसके गले पर पैर रखकर दबाने लगा।

वहीं, कुंवर प्रसाद का पुत्र, पुत्री और पत्नी मारपीट करने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पीड़िता के पति और पुत्र बचाने आये तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसके अलावा घर में घुस कर पेटी (बक्सा) से सोने के गहने सहित 30 हजार नकद निकालकर भाग गये। 

ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला, उसके पति और पुत्र का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थावे में हुआ। पीडिता ने इस मामले में थाने में कुंवर प्रसाद, विमला देवी, खुशी कुमारी, संदीप गुप्ता और सुजीत गुप्ता के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। मामले में न्यायसंगत कार्रवाई की जायेगी।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला