लाइव न्यूज़ :

विश्वकर्मा पूजा पर अवैध हथियारों की पूजा करना पड़ा भारी, फोटो वायरल होते ही एसपी ने किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2021 19:29 IST

सिप्पु सिंह ने अपने लाइसेंसी हथियार (रिवाल्वर) के साथ अवैध आर्म्स (देसी कट्टा) की विश्वकर्मा पूजा की थी और तस्वीर को सोशल मीडिया पर डाला था.

Open in App

पटना: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले धनहा थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे लोग हैरान रह गये. दरअसल, एक शख्स ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर खुलेआम अवैध हथियारों की पूजा की. इसके बाद सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया. यह उसके लिए महंगा पड गया. फोटो वायरल होते ही उसके साथियों के साथ एसपी ने गिरफ्तार कर लिया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिप्पु सिंह ने अपने लाइसेंसी हथियार (रिवाल्वर) के साथ अवैध आर्म्स (देसी कट्टा) का विश्वकर्मा पूजा किया. इसके बाद पूजा करते फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया. वायरल फोटो में सिप्पु सिंह पंडित जी के साथ गाड़ी और हथियारों की पूजा कर रहा था. जबकि राज्य में पंचायत चुनाव देखते हुए आचार संहितार लागू है और किसी भी तरह के हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक है. 

ऐसे में हथियारों का ना सिर्फ प्रदर्शन हुआ बल्कि उसे सोशल मीडिया में डालकर दबंगई दिखाने की कोशिश भी की गई. फोटो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल बगहा एसपी किरण कुमार जाधव ने धनहा थाना को कार्रवाई का निर्देश दिया. एसपी के आदेश के बाद धनहा पुलिस टीम ने तत्काल ही छापेमारी कर आरोपी सिप्पु सिंह को गिरफ्तार कर लिया. 

बताया जाता है कि आरोपी के नाम एक आर्म्स का लाइसेंस भी है, जिसकी आड़ में अवैध हथियार भी वह रखता था. 

धनहा इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने पिपरपाती स्थित आरोपी सिप्पु सिंह के घर छापेमारी की. वायरल फोटो में दिख रहे हथियारों को भी बरामद किया गया. 

पुलिस के सामने गिरफ्तार आरोपी ने एक आर्म्स का लाईसेंस प्रस्तुत किया. अन्य हथियारों के बारे में गहन पुछताछ चल रही है. चौहान ने बताया शीघ्र ही अन्य आर्म्स को बरामद कर लिया जाएगा.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?