लाइव न्यूज़ :

पिता की नौकरी हथ‌ियाने के लिए बेटे की ओछी हरकत, जानकर हर बेटा होगा शर्मसार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 27, 2018 16:04 IST

पवन कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहा था। लेकिन वह आज तक कोई परीक्षा पास नहीं कर पाया। इसी बीच उसके पिता की रेलवे से नौकरी से रिटायरमेंट की तारीख आ गई।

Open in App

पटना, 27 अप्रैलः अपने पिता की रेलवे विभाग की नौकरी पाने के लिए बेटे ने ओछी हरकत की। सरकारी नियमों के अनुसार अगर रिटायर होने से पहले अगर किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है कि तो वह नौकरी कई बार बेटे को मिल जाती है। इसी नियम को ध्यान रखकर एक बेटे ने अपनी पिता की हत्या की साजिश रच डाली।

यह मामला बिहार के मुंगेर का है। यहां ईस्ट कॉलोनी निवासी रेलवे कर्मचारी ओम प्रकाश मंडल को उनके ऑफिसर्स क्लब रोड स्थित दफ्तर में जाकर गोली मारी गई। हालांकि तत्काल उनके सहकर्मियों ने अस्पताल पहुंचा दिया। इससे उनकी जान बच गई। फिलहाल उनका इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है।

लेकिन मामले में चौंकाने वाली बात मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने बताई। जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश मंडल की हत्या की साजिश रेलवे में नौकरी पाने के लिए उनके पवन प्रकाश मंडल ने ही की थी। मामले में अब तक दो शूटर गिरफ्तार हो चुके हैं। ईस्ट कॉलोनी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से शूटर रवि रंजन (31) को रामपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद मिली जानकारी से पुलिस ने दूसरे शूटर सुनील मंडल और ओम प्रकाश के बेटे पवन मंडल को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आगामी 30 अप्रैल को ओम प्रकाश मंडल रेलवे की नौकरी से रिटायर होने वाले थे। लेकिन उनका बेटा इससे पहले ही उनकी हत्या करा देना चाहता था। ताकि उनकी नौकरी उसे मिल जाए। इसलिए उसने दो लाख रुपये की सुपारी देकर पिता को मारना चाहा।

ईस्ट कॉलोनी के एचएसओ मोहम्मद अली साबरी के मुताबिक पवन ने दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को पिता को मारने की सुपारी दी थी। बतौर सुपारी राशि 1 लाख रुपये बदमाशों को दिए भी थे। जबकि सौदा 2 लाख में तय हुआ था। मामले में अभी तक दो अन्य आरोपी विकी और जुगनू फरार है। पुलिए उनकी गिरफ्तारी के लिए दब‌िश दे रही है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में फेल होने से परेशान था पिता की सुपारी देने वाला बेटा

एचएसओ मोहम्मद अली साबरी के मुताबिक, 'पवन कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहा था। लेकिन वह आज तक कोई परीक्षा पास नहीं कर पाया। इसी बीच उसके पिता की रेलवे से नौकरी से रिटायरमेंट की तारीख आ गई। वे 30 अप्रैल को रिटायर होने वाले हैं इसलिए 28 वर्षीय पवन ने उनकी हत्या का प्लान बनाया।

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?