लाइव न्यूज़ :

दहेज के लालची ने शादी का झांसा देकर दो सालों तक किया युवती का यौन शोषण

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2018 19:21 IST

इस दौरान शादी का झासा देकर वह यौन संबंध बनाता रहा। जिसकी जानकारी युवक के माता-पिता और बडे भाई को भी थी तथा वे लोग मेरी शादी उक्त युवक के साथ कर देने की बात कहते थे।

Open in App

पटना, 24 अगस्त:बिहार में सीवान के बनियापुर थाने से सटे बनियापुर टोले अहरापर में प्यार-मोहब्बत का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी करने के लिये दहेज का दबाव बनाये जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़िता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीडिता ने बताया है कि बगल के ही 25 वर्षीय युवक जावेद आलम के साथ विगत दो वर्षों से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था।  इस दौरान शादी का झासा देकर वह यौन संबंध बनाता रहा। जिसकी जानकारी युवक के माता-पिता और बडे भाई को भी थी तथा वे लोग मेरी शादी उक्त युवक के साथ कर देने की बात कहते थे। इस बीच युवक द्वारा प्यार-मोहब्बत का झांसा देकर कई बार मेरे साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित किया गया। 

अब मैं जावेद से निकाह करने की बात कहती हूं तो वह टाल-मटोल करते हुए अभिभावकों से बातचीत करने की बात कहने लगा। जिस बात को लेकर मेरे परिवार के लोग युवक के पिता मो। अब्बास, माता नुरैसा खातून बडे भाई अरसे आलम से बातचीत करने के लिये गये तो उक्त लोग दहेज में एक बाइक और पचास हजार रुपये नगद की मांग करने लगे। साथ ही उनलोगों द्वारा कहा गया कि जब तक मांगों की पूर्ति नही होगी।

तब तक किसी भी परिस्थिति में निकाह नहीं होगी। जिसको लेकर पीडिता और उसके परिजन काफी चिंतित है। इस संबंध में बनियापुर के थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है।  

टॅग्स :यौन उत्पीड़नबिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह