लाइव न्यूज़ :

बिहारः रियल इस्टेट कंपनी के कर्ता-धर्ताओं के परिसरों पर छापे मारे, 119 बैंक खातों पर रोक, दो लग्जरी कार और कुछ बीमा पॉलिसियां जब्त, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2023 17:15 IST

पटना, वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली में अग्रणी होम्स प्राइवेट लिमिटेड, इसके अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आलोक कुमार सिंह, विजय राज लक्ष्मी, अल्का सिंह, राणा रणवीर सिंह के साथ कंपनी के ‘प्रमुख कर्मचारी’ सात्विक सिंह और चार्टर्ड एकाउंटेंट निशांत श्रीवास्तव से जुड़े आठ परिसरों पर तलाशी ली गयी।

Open in App
ठळक मुद्देदो लग्जरी कार और कुछ बीमा पॉलिसियां जब्त कीं।मामले में बिहार पुलिस ने कम से कम आठ प्राथमिकियां दर्ज कीं।कथित कंपनी ने संभावित घर खरीदारों के साथ 9.73 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनेक घर खरीदारों को कथित रूप से धोखा देने वाली बिहार की एक रियल इस्टेट कंपनी के कर्ता-धर्ताओं के परिसरों पर छापे मारे और धनशोधन रोकथाम कानून के तहत 119 बैंक खातों में लेनदेन पर रोक लगाई, दो लग्जरी कार और कुछ बीमा पॉलिसियां जब्त कीं।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पटना, वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली में अग्रणी होम्स प्राइवेट लिमिटेड, इसके अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आलोक कुमार सिंह, विजय राज लक्ष्मी, अल्का सिंह, राणा रणवीर सिंह के साथ कंपनी के ‘प्रमुख कर्मचारी’ सात्विक सिंह और चार्टर्ड एकाउंटेंट निशांत श्रीवास्तव से जुड़े आठ परिसरों पर तलाशी ली गयी।

ईडी ने आरोप लगाया, ‘‘अग्रणी ग्रुप ऑफ कंपनीज और उसके निदेशक ने संभावित घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी की और उनकी जमा राशि/निवेश को अवैध तरीके से उनके व्यक्तिगत नाम पर या अन्य कंपनियों के नाम पर संपत्तियां खरीदने में लगाया।’’ इस मामले में बिहार पुलिस ने कम से कम आठ प्राथमिकियां दर्ज कीं, जिनके आधार पर धनशोधन का मामला दर्ज किया गया।

ईडी ने कहा कि उसे अग्रणी होम्स प्राइवेट लिमिटेड, पटना, उसके सीएमडी सिंह और अन्य के खिलाफ 73 से ज्यादा शिकायतें मिलीं जिनमें उल्लेख था कि कथित कंपनी ने संभावित घर खरीदारों के साथ 9.73 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

एजेंसी ने कहा कि छापे के दौरान आलोक कुमार सिंह द्वारा उनके और उनकी कंपनी के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों के बैनामों के अलावा 119 बैंक खातों पर रोक लगाई गयी और चार बीमा पॉलिसी तथा दो लग्जरी गाड़ियां (अग्रणी होम्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के नाम पर) जब्त की गयीं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?