लाइव न्यूज़ :

मोतिहारी के प्रोफेसर ने 25 लोगों  पर दर्ज कराई FRI, वाजपेयी की आलोचना पर भीड़ ने की थी पिटाई 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2018 16:55 IST

मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के सहायक प्रोफेसर संजय कुमार की असामाजिक तत्वों द्वारा की गई पिटाई के मामले में राहुल आर पांडेय, सन्नी वाजपेयी, अमन बिहारी वाजपेयी, पुरुषोत्तम मिश्र समेत करीब 20-25 लोगों पर नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Open in App

पटना,18 अगस्त: मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के सहायक प्रोफेसर संजय कुमार की असामाजिक तत्वों द्वारा की गई पिटाई के मामले में राहुल आर पांडेय, सन्नी वाजपेयी, अमन बिहारी वाजपेयी, पुरुषोत्तम मिश्र समेत करीब 20-25 लोगों पर नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में अभी एक व्यक्ति जितेन्द्र गिरी को गिरफ्तार किया गया है। 

इस संबंध में पूछे जाने पर मोतिहारी के एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

पुलिस सत्यापन के प्रयास में जुटी है। किसी लडके के अपहरण की खरबर को उन्होंने गलत बताते हुए कहा कि वह लडका किसी विवाद के कारण डर से घर से भाग गया था। अब वह घर लौट आया है, उससे उनकी(एसपी) की बार भी हुई है। अपहरण की खबर बेबुनियाद है। वहीं, सहायक प्रोफेसर संजय कुमार के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को शेयर कर कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। 

दरअसल, शुक्रवार दोपहर बाद नगर थाना क्षेत्र के आजादनगर स्थित अपने घर पर मौजूद संजय कुमार के घर पर कुछ लडके पहुंचे और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे संजय कुमार के समर्थन में हॉस्पिटल गेट के पास जामकर छात्र राजद ने आगजनी भी की। कहा जा रहा है कि संजय कुमार के साथ हुई मारपीट करने वालों ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व। अटल बिहारी वाजपेयी के ऊपर गलत टिप्पणी करने का आरोप लगते हुए उन्हें निशाना बनाया था।

वहीं, संजय कुमार ने दुसरे के पोस्ट को शेयर करने की बात बताते हुए पोस्ट में किसी तरह के असंसदीय भाषा के उपयोग से इंकार किया है। जख्मी संजय के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। संजय कुमार ने अपने ऊपर हुए हमले का आरोप कुलपति अरविंद अग्रवाल पर लगाया। इस घटना के बाद जख्मी संजय को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहां उनसे मिलने कई राजद नेता पहुंच रहे हैं। प्रो। संजय ने बताया कि हमलावर कह रहे थे कि कुलपति, प्रो पवनेश, प्रो दिनेश का खिलाफत करते हो, सुधर जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। मामले में नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :बिहारमॉब लिंचिंगअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह