लाइव न्यूज़ :

शादी झांसा देकर 7 साल से शारीरिक शोषण, 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक नवीन ने प्रेमजाल में फंसाया और फिर..., मारने की नीयत से तीसरी मंजिल से दिया धक्का?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2026 20:21 IST

विवाद बढ़ने पर आरोपी नवीन उसे घर की तीसरी मंजिल पर ले गया और जान से मारने की नीयत से उसे नीचे धक्का दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता को शिक्षक की दूसरी शादी की भनक लगी, तो कड़ा विरोध किया।स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।9 मार्च को आरोपी ने बातचीत के बहाने छात्रा को अपने घर बुलाया।

मुजफ्फरपुरःबिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक ने छात्र और गुरू के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी ही छात्रा को शादी का झांसा देकर पिछले सात वर्षों से शारीरिक शोषण का शिकार बनाया। छात्रा नौवीं कक्षा से ही शिक्षक नवीन कुमार के पास पढ़ रही थी, जिसका फायदा उठाकर शिक्षक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। मामले में मोड़ तब आया जब आरोपी ने छात्रा को बिना बताए गुपचुप तरीके से कहीं और शादी कर ली। जब पीड़िता को शिक्षक की दूसरी शादी की भनक लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया।

9 मार्च को आरोपी ने बातचीत के बहाने छात्रा को अपने घर बुलाया। वहां विवाद बढ़ने पर आरोपी नवीन उसे घर की तीसरी मंजिल पर ले गया और जान से मारने की नीयत से उसे नीचे धक्का दे दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

छात्रा कई दिनों तक अस्पताल में बेहोश रही, जिसके कारण घटना की सच्चाई सामने नहीं आ सकी थी। होश में आने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई और शिक्षक की काली करतूतों का खुलासा किया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने अहियापुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से मोतीपुर का निवासी है और कोल्हुआ में कोचिंग सेंटर चलाता था।

अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और छात्रा के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। वारदात के बाद से ही आरोपी शिक्षक नवीन कुमार अपने घर से फरार है। पुलिस की विशेष टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल, छात्रा का इलाज जारी है और पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...