लाइव न्यूज़ :

बिहारः पूर्णिया के गुलाबबाग में पुलिस की छापामारी, पकड़ी गई नेपाल और बंगाल की कई नाबालिग युवतियां

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2018 18:49 IST

पुलिस ने छापेमारी कर 30 महिला और नौ पुरुषों समेत कुल 39 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

पटना, 16 जुलाईः बिहार के पूर्णियां जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रेड लाइट एरिया गुलाबबाग में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 30 महिला और नौ पुरुषों समेत कुल 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुछ संचालकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा ये छापेमारी गुलाबबाग जीरो माइल और शीशाबाडी में कल देर रात के गई। सदर एसडीपीओ के के राय ने बताया कि पांच थानाध्यक्षों और भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा गुप्त सूचना पर गुलाबबाग के जीरो माइल और शीशाबाडी रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई।

इस कार्रवाई में 30 महिलाएं और नौ पुरुष को पकडा गया है। इनमें कुछ पीडिता और कुछ संचालिका हैं। एसडीपीओ ने कहा कि फिलहाल सभी से पूछताछ कर चिन्हित किया जा रहा है कि कौन पीडिता हैं और कौन संचालिका प्राप्त जानकारी के अनुसार पकडी गई ज्यादातर महिलाएं पश्चिम बंगाल और नेपाल की रहनेवाली है। एक महीने पहले भी हुई यहां छापेमारी में इस इलाके से 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया था। एसडीपीओ कृष्ण कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली कि गुलाबबाग के जीरो माइल स्थित दो स्थानों पर अवैध तरीके से देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

इस धंधे में कई नाबालिग लडकी से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छापेमारी में छह महिला संचालिकाओं को भी पकड़ा गया है जो लडकियों से देह व्यापार करा रही थीं। उन्होंने बताया कि जीरोमाइल स्थित रेडलाइट एरिया के एक स्थान पर छापेमारी शुरू करने के दौरान कई महिलाएं शीशाबाडी स्थित सडक किनारे झोपडियों में जाकर छिप गई थीं। जिन्हें दूसरी छापेमारी के दौरान पकडा गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला-पुरुषों का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। बताया जाता है कि दो माह पूर्व  भीएसपी विशाल शर्मा के निर्देश पर कटिहार मोड के निकट स्थित रेडलाइट एरिया में छापेमारी की गई थी जिसमें 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला