लाइव न्यूज़ :

सब इंस्पेक्टर की विधवा पत्नी के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप, पटना के होटल में वारदात को दिया गया अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2019 17:33 IST

पीड़ित महिला बिहार के गया जिले की रहने वाली है. महिला का एक बेटे की मां है और पति की मौत हो चुकी है. उसके पति बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे. पति की मौत के बाद पीड़िता काम के सिलसिले में आरोपी के संपर्क में आई थी

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने जिन तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है, वो सभी शहर के ही हेल्थ केयर कंपनी में काम करते हैं. काम का बहाना बनाकर आरोपी ने महिला को पटना के एक होटल में बुलाया था. जहां रेप की घटना को अंजाम दिया गया।

बिहार के गया जिले की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला से पटना के एक होटल इंपायर में गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में महिला ने तीन लोगों के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. कल (26 सितंबर) देर रात करीब नौ बजे पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना बीते अगस्त महीने की है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला एक बेटे की मां है और पति की मौत हो चुकी है. उसके पति बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे. पति की मौत के बाद पीड़िता काम के सिलसिले में आरोपी के संपर्क में आई थी जो उसके ही घर पर किराए में रहने आया था. महिला का आरोप है कि काम का प्रलोभन देकर आरोपी ने उससे दोस्ती बढ़ाई और कई बार पैसे भी लिए. इस दौरान आरोपी ने काम दिलाने की बात कहकर महिला की कई लोगों से मुलाकात भी करवाई. महिला ने जिन तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है, वो सभी शहर के ही हेल्थ केयर कंपनी में काम करते हैं. 

आरोपी शहर के ढक्कन हेल्थ केयर कंपनी में काम काम करते हैं

महिला ने महिला थाना में गैंगरेप की लिखित प्राथमिकी दर्ज करवाई. जिसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे घंटों पूछताछ की. जिसके बाद गुरुवार देर रात महिला थाना ने इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है. वहीं आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है. गिरफ्तार आरोपितों का नाम नित्यानंद उर्फ ललन शर्मा और दूसरा पंकज कुमार है जो पटना के रहने वाले हैं. जबकि फरार आरोपित संतोष जहानाबाद जिले का बताया जा रहा है. 

बताया जाता है कि तीनों आरोपित शहर के ढक्कन हेल्थ केयर कंपनी में काम काम करते हैं. ऐसे में संतोष कुमार बीते चार अगस्त को ऑफिस के काम का बहाना बनाकर फोन किया और राजाबाजार स्थित होटल इंपायर में धोखा से बुलाया. जहां पहले से होटल में मौजूद ललन और पंकज जोर जबर्दस्ती करने लगे. विरोध करने पर युवती को मारने की धमकी देने लगे. 

इसके बाद तीनों से बारी-बारी से युवती के साथ गैंगरेप किया. खास बात तो यह है कि जब युवती ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी देने लगे. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने बाद में उसी जगह काम पर लगावा दिया था, जहां वो खुद नौकरी करता था. फिर आरोपी बहाने बनाकर उसे अलग-अलग जगह बुलाता था. लेकिन पीड़िता मना कर देती थी. इसके बाद एक दिन काम का बहाना बनाकर आरोपी ने उसे पटना के एक होटल में बुलाया. राजधानी के राजा बाजार स्थित होटल में पीड़िता के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. 

टॅग्स :पटनागैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत