लाइव न्यूज़ :

'गोपी बहू' को लेकर सास-बहू में झगड़ा, महिला हेल्प लाइन की प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी सजा, जानिए मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2021 19:45 IST

बिहार में पटना के कंकड़बाग की रहने वाली एक महिला ने हेल्प लाइन में आवेदन देते हुए कहा कि जब भी टीवी पर 'गोपी बहू' नाम के कैरेक्टर वाला सीरियल आता है, सास उसके साथ टीवी देखने के लिए पहुंच जाती है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को सास और बहू को दो महीने तक टीवी से दूर रहने का आदेश जारी करना पड़ा.सीरियल देखने के दौरान सास बहू पर ताने कसने लगती हैं.सास कहती हैं कि देखा 'गोपी बहू' कितनी अच्छी है. घर का सारा काम करती है और एक बात का जवाब तक नहीं देती.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं. दरअसल, एक सास-बहू के बीच विवाद का कारण बन गया है टीवी.

वह भी टीवी में आनेवाला गोपी बहू सीरियल घर के लिए आफत के समान हो गया है. विवाद ऐसा बढ़ा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया और पुलिस को सास और बहू को दो महीने तक टीवी से दूर रहने का आदेश जारी करना पड़ा.

दरअसल, राजधानी पटना के कंकड़बाग की रहने वाली एक महिला ने हेल्प लाइन में आवेदन देते हुए कहा कि जब भी टीवी पर 'गोपी बहू' नाम के कैरेक्टर वाला सीरियल आता है, सास उसके साथ टीवी देखने के लिए पहुंच जाती है. सीरियल देखने के दौरान सास बहू पर ताने कसने लगती हैं.

बहू का आरोप था कि सास कहती हैं कि देखा 'गोपी बहू' कितनी अच्छी है. घर का सारा काम करती है और एक बात का जवाब तक नहीं देती. तुम भी 'गोपी बहू' की तरह क्यों नहीं बन जाती? आवेदन में पीड़िता ने कहा कि सास हमेशा उसके रंग रूप और कपडे़ पहनने के तरीके पर भी ताने देती रहती हैं, जिस कारण उसका घर में रहना मुश्किल हो गया है.

इस अजीबोगरीब मामले के आज पटना के महिला हेल्प लाइन में सामने आने के बाद महिला हेल्प लाइन की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला कुमारी परेशान हो गईं. ऐसे में बहू की शिकायत पर जब काउसलिंग के लिए उन्होंने पीड़िता की सास को बुलाया तो उन्होंने बहू के ऊलट जवाब देते हुए कहा कि जब भी घर में वो अपनी बहू को कोई भी काम करने के लिए बोलती हैं तो वह उसे 'कोमोलिका' कह कर बुलाती है.

जो एक सीरियल में नकारात्मक भूमिका निभाती है. ऐसे में मामले की सुनावाई करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला ने दोनों को दो महीने टीवी नहीं देखने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि टीवी सीरियल से दोनों इतना प्रभावित हो गए हैं कि घर में परेशानी हो रही है. इसलिए परिवार के लोगों को दो महीने टीवी ना देखने का आदेश दिया है. अब अगली सुनवाई में फिर दोनों की बातों को सुना जायेगा.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?