लाइव न्यूज़ :

पटनाः घर में लगी आग, झुलसकर चार बच्चों की हुई मौत, कोविड से बचाने के लिए मां ने ही झोपड़ी में किया था बंद

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2021 14:39 IST

बिहार की राजधानी पटना जिले के पुनपुन थाना इलाके के अलाउद्दीन चक गांव दर्दनाक हादसा हो गया. चारों बच्चों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपिता छोटू पासवान और उनकी पत्नी गांव के ही एक खेत में गेहूं काटने गए थे.गांव में कोरोना पांव पसार चुका है. कई लोग संक्रमित हैं.घर में तीन बेटा और एक बेटी थी.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना जिले के पुनपुन थाना इलाके के अलाउद्दीन चक गांव में घटी एक हृदय विदारक घटना में एक घर में लगी भीषण आग में चार बच्चों की मौत हो गई.

घटना उसवक्त घटी जब कोरोना से बचाव के लिए अपने चार बच्चों को झोपड़ीनुमा घर में बंद कर माता-पिता खेत में काम करने चले गये. इस दौरान अचानक झोपड़ी में आग लगने से चार बच्चे जिंदा जल गये. चारों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. इस घटना को लेकर अलाउद्दीनचक गांव में मातम पसर गया है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना सामने आने के बाद बीडीओ और सीओ सहित पुलिस और अग्निशमन की टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई है. बताया जाता है कि पीड़ित परिवार काफी गरीब हैं और आज सुबह बच्‍चों के माता-पिता गेहूं की कटाई के लिए घर से बाहर गए हुए थे. इस बीच झोपड़ी में आग लग गई.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. बताया गया है कि पासवान बिरादरी का एक परिवार अलाउद्दीनचक गांव में में रहता है. घर में तीन बेटा और एक बेटी थी. बेटी 12 वर्ष जबकि तीन बेटे 5 से 8 साल तक के थे. गांव में कोरोना पांव पसार चुका है. कई लोग संक्रमित हैं.

ऐसे में अपने बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए खेत पर जाते समय परिजन उन्हें घर में बंद कर चले गये. इसके कुछ ही देर बाद घर में आग लग गई. आग की लपटों को देखकर जब तक गांव के लोग शोर मचाते मौके पर पहुंचे, देर हो चुकी थी. चारों बच्चे झुलसकर दम तोड़ चुके थे. उनका चेहरा तक पहचान में नहीं आ रहा था.

आगलगी की इस घटना में धर में रखी संपत्ति भी जलकर नष्ट हो गई. इस घटना में जहां पीड़ित परिजनों की गोद सूनी हो गई है, तो वही वे खुले आसमान के नीचे आ गये हैं. पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है. ग्रामीणों की मानें तो मकान छोटू पासवान की है. जिस वक्त आग लगी थी, उस वक़्त छोटू पासवान की पत्नी गांव के ही खेत में गेहूं काटने के लिए गई हुई थी.

फिलहाल सभी चार मासूम के शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि पीडित परिवार को नियमों के मुताबिक, मुआवजे का भुगतान किया जाएगा. इस हादसे से अधिकारी भी सन्‍न हैं. आसपास के लोग और अधिकारी पीड़ित दंपती को सांत्‍वना देने में जुटे हैं. बच्‍चों के माता-पिता इस घटना के बाद बेसुध जैसे हो गए हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई