लाइव न्यूज़ :

तीन लोगों की भीड़ ने की बुरी तरह पिटाई, दो की मौके पर मौत, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: January 17, 2019 20:53 IST

घटना बिहार में नालंदा जिले के सुदूरवर्ती इस्लामपुर थाना अंतर्गत बरडीह गांव की है।

Open in App

बिहार में नालंदा जिले के सुदूरवर्ती इस्लामपुर थाना अंतर्गत बरडीह गांव में बुधवार की रात चोरी के आरोप में तीन लोगों की ग्रामीणों ने बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उनमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद मुत्तफिक अहमद ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतकों में इस्लामपुर थाना अंतर्गत माली टोला गांव निवासी अजय कुमार (32) और लोहारटोली निवासी मोहम्मद सद्दाम (28) हैं।उन्होंने बताया कि अजय की वारदातस्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि सद्दाम की पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।अहमद ने बताया कि अजय का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर 7 अन्य आपराधिक मामले पूर्व से ही दर्ज हैं जबकि सद्दाम पटना के बख्तियारपुर में एक आपराधिक मामले में पूर्व में जेल जा चुका है।उन्होंने बताया कि बुरी तरह पिटाई से गंभीर रूप से घायल बुढा नगर निवासी संतु कुमार का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।इस्लामपुर थाना अंतर्गत बरडीह गांव निवासी मृत्युंजय कुमार और मिथिलेश प्रसाद के घरों का ताला तोड़कर ये तीनों चोरी की नियत से कल रात घरों में घुस गये थे। आहट मिलने पर आसपास के ग्रामीण जाग गए और तीनों को पकड़कर उनकी लाठी एव डंडे से पीटकर तथा ईंट एवं पत्थरों से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। अहमद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े