लाइव न्यूज़ :

बिहार: नाबालिग से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 17, 2018 17:07 IST

बिहार के नालंदा जिले में शनिवार को एक नाबालिग लड़की से कथित रुप से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में सभी चार आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Open in App

बिहारशरीफ/नालंदा, 17 जून। बिहार के नालंदा जिले में शनिवार को एक नाबालिग लड़की से कथित रुप से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में सभी चार आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।  पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि कल देर शाम जिले में सारमेरा थानाक्षेत्र के अहियापुर गांव में चारों आरोपियों ने 14 साल की लड़की से एक सुनसान इमारत में कथित रुप से सामूहिक बलात्कार किया था। उन्होंने कहा , ‘‘ सभी चार आरोपी आज गिरफ्तार कर लिये गये। उनके नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं। ’’  उन्होंने बताया कि कल शाम मां की डांट सुनने के बाद लड़की अपने चाचा के घर जाने के लिए बस पकड़ने जा रही थी तब उसके साथ यह वारदात हुई। जान-पहचान का एक व्यक्ति बस स्टैंड में उससे मिला। वह उसे बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया और रास्ते में तीन और दोस्तों को भी साथ ले लिया। चारों उसे एक सुनसान इमारत में ले गये और उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया। लड़की ने परिवारवालों को आपबीती बतायी जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस तत्काल हरकत में आयी और उसने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जलावन के लिये जंगल से लकड़ी बटोरने गई किशोरी को बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बरेली के रहने वाले आरोपी जेसीबी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। पुलिस के अनुसार मामला फरह थाना क्षेत्र के एक गांव का है

टॅग्स :बिहारगैंगरेपरेपबिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?