लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग: बिहार के वैशाली में कथित चोर को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2019 15:35 IST

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

Open in App

बिहार में वैशाली जिले के सराय थाना इलाके के पटेरा गांव में मॉब लिन्चिंग का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है. घटना के बारे में बताया जाता है कि रंगे हाथ पकड़े जाने पर एक चोर की आक्रोशित ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं, पुलिस ने मौके से ताला तोड़ने वाला एक औजार भी बरामद किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

सराय थानाध्यक्ष धर्मजीत महतो ने बताया कि सराय थाना क्षेत्र के पटेरा गांव के एक घर में रात में चोर घुस गया. इसके पहले वह कोई सामान ले जाता, गृह स्वामी की नजर उस पर पड़ गई. उन्होंने शोर मचा दिया. चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. फिर आक्रोशित ग्रामीणों ने चोर की जमकर पिटाई कर दी. जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

यहां बता दें कि अभी हाल ही में झारखंड के जमशेदपुर में मॉब लिन्चिंग का एक मामला सामने आया था. 17 जून की रात को मृतक तबरेज जमशेदपुर स्थित अपने फुआ के घर से वापस अपने गांव कदमडीहा लौट रहा था. इसी दौरान धातकीडीह गांव में ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में उसे पकड़ लिया और रात भर बांधकर पिटाई की. इसके बाद लोगों ने अगले दिन सुबह उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस ने पहले उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया, फिर शाम को जेल भेज दिया. 22 जून की सुबह तबरेज को जेल से गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी.​

टॅग्स :बिहारपटनावैशालीमॉब लिंचिंगक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील