बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडर, आर्म्स एक्स मामले में तलाश रही थी बिहार पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 23, 2019 01:37 PM2019-08-23T13:37:11+5:302019-08-23T13:37:11+5:30

अनंत सिंह बिहार के बाहुबली नेताओं में से एक हैं। 'छोटे सरकार' नाम से जाने जाने वाले अनंत सिंह का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। अंनत सिंह पर कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, किडनैपिंग, फिरौती, डैकती और आर्म्स एक्ट जैसे मामले शामिल है।

Bihar MLA Mokama anant singh surrenders in saket court of delhi charge of arms act | बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडर, आर्म्स एक्स मामले में तलाश रही थी बिहार पुलिस

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडर, आर्म्स एक्स मामले में तलाश रही थी बिहार पुलिस

Highlightsविधायक अनंत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। अनंत सिंह ने फरार रहने के दौरान 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं घबराते हैं, 2 से 3 दिनों बाद अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे।

बिहार मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक ने शुक्रवार (23 अगस्त) को दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया है। पुलिस अनंत सिंह को बिहार में तलाश रही थी। बिहार पुलिस को इस बात की सूचना दे दी गई है। अनंत सिंह के पैतृक घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब एक सप्ताह से फरार थे। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा था कि वो कोर्ट में सरेंडर करेंगे। 16 अगस्त को बिहार पुलिस ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी के उनके आवास पर पटना में छापेमारी की थी। 

वीडियो जारी कर पटना पुलिस पर अनंत सिंह ने लगाये थे आरोप

वीडियो जारी कर अनंत सिंह ने पटना पुलिस पर आरोप लगाये थे कि राज्य की सत्ताधारी जेडीयब के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह उनके खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के जरिए घर मे हथियार रखवाए थे। 

अनंत सिंह ने फरार रहने के दौरान 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं घबराते हैं, 2 से 3 दिनों बाद अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे। अनंत ने एक और वीडियो जारी कर कहा उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। वह पुलिस के सामने नहीं बल्कि अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। हमें अदालत पर भरोसा है।

आधुनिक हथियार और आग्नेयास्त्र बरामद बरामद होने के मद्देनजर अनंत सिंह के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून- ‘‘गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम’’ (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में मुंगेर सीट से कांग्रेस के टिकट पर ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था पर पराजित रही थीं । 

Web Title: Bihar MLA Mokama anant singh surrenders in saket court of delhi charge of arms act

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे