लाइव न्यूज़ :

युवक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली, भीड़ ने घटनास्थल पर पुलिस के सामने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2019 14:31 IST

बिहारः पोस्टमास्टर लवली कुमारी रविवार की देर शाम को अपने घर में बैठी हुई थी. बाइक सवार टेंगराहा निवासी अस्मित कुमार हथियार लहराते हुए वहां पहुंचा और घर में घुसकर लवली कुमारी के सीने में गोली मार दी. गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी लवली जमीन पर गिर पड़ी. गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जमा हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सुपौल जिले के किशनपुर थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव में रविवार देर शाम पोस्टमास्टर लवली कुमारी को घर में घुसकर एक युवक ने गोली मार दी. गंभीर रूप से जख्मी पोस्टमास्टर को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव में रविवार देर शाम पोस्टमास्टर लवली कुमारी को घर में घुसकर एक युवक ने गोली मार दी. गंभीर रूप से जख्मी पोस्टमास्टर को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीण घटनास्थल की और दौड़े और आरोपित को पकड़ कर ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. 

किशनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने बताया कि मृतका का नाम लवली कुमारी और मृतक युवक का नाम अस्मित कुमार यादव था, जो किशनपुर थाना अंतर्गत मर्राही टेंगराहा गांव का रहने वाला था. 

उन्होंने बताया कि रविवार की देर शाम लवली कुमारी के घर पहुंचकर अस्मित ने उसपर गोली चला दी. कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपित को कब्जे में ले लिया. हालांकि इसी दौरान घायल पोस्टमास्टर की मौत की खबर ग्रामीणों को मिली तो सभी उग्र हो गए और पुलिस जीप को घेर लिया. इस दौरान आरोपित की मौत हो गई. 

उग्र ग्रामीणों ने युवक की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया. लवली फुलवरिया गांव के ही पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत थी. बताया जा रहा है कि पोस्टमास्टर लवली कुमारी रविवार की देर शाम को अपने घर में बैठी हुई थी. बाइक सवार टेंगराहा निवासी अस्मित कुमार हथियार लहराते हुए वहां पहुंचा और घर में घुसकर लवली कुमारी के सीने में गोली मार दी. गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी लवली जमीन पर गिर पड़ी. गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जमा हो गए. वहीं, गोली मारकर भाग रहे टेंगराहा निवासी अस्मित कुमार को लोगों ने धर-दबोचा व जम कर धुनाई कर दी. बाइक को भी फूंक डाला. गंभीर रूप से जख्मी लवली को परिजनों ने किसनपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां से उसे सुपौल स्थित अनंत प्रेरणा हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. सुपौल में डॉक्टरों ने लवली को मृत घोषित कर दिया. 

टॅग्स :हत्याकांडमॉब लिंचिंगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े