लाइव न्यूज़ :

बिहार: बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2019 20:26 IST

बाहुबली विधायक की तलाश में पुलिस उनके कई रिश्तेदारों के आवास पर भी छापेमारी कर रही है. उनके करीबी लल्लू मुखिया के गांव में भी पुलिस ने देर शाम छापेमारी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा.

Open in App

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. जानकारी के मुताबिक, फरार विधायक अनंत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है. इस बाबत बिहार सरकार ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को नोटिस भेजा था. अब केन्द्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है. इसके साथ हीं उनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली गई है. 

दरअसल, उनके घर से एके-47 रायफल और ग्रेनेड बरामदगी मामले में बाढ कोर्ट ने अनंत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. ऐसे में विधायक की मुश्किलें बढ गई हैं. अगर जल्द से जल्द उन्होंने सरेंडर नहीं किया तो पुलिस विधायक के खिलाफ इश्तेहार फिर कुर्की की कार्रवाई कर सकती है. सूत्रों के अनुसार विधायक के बैंक खाते को सील करने की तैयारी चल रही है.

पुलिस को अनंत सिंह की अवैध संपत्ति की लिस्ट तैयार करने को कहा गया था. बता दें कि सोमवार की रात एसआईटी की टीम पटना के उन सभी होटलों में छापेमारी की जिन होटल और रेस्टोरेंट के नाम विधायक से जुड़े होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने जब होटल के संचालक से कागजात की मांग की तो सारा पोल खुल गया. पुलिस को यह जानकारी मिली है कि अनंत की संपत्ति सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि बिहार से बाहर के राज्यों में भी है. विधायक ने अपनी पत्नी के नाम पर भी कई अवैध संपत्ति अर्जित की हैं. उन सभी संपत्तियों के सीज करने की तैयारी में पुलिस जुट गई है. ऐसे में 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उतरना विधायक अनंत सिंह के लिए मुश्किल होगा.

यहां बता दें कि बाहुबली विधायक की तलाश में पुलिस उनके कई रिश्तेदारों के आवास पर भी छापेमारी कर रही है. उनके करीबी लल्लू मुखिया के गांव में भी पुलिस ने देर शाम छापेमारी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. छापेमारी में पटना पुलिस के साथ-साथ सैप के जवानों को भी शामिल किया गया है. वहीं, फरार होने के बाद अनंत सिंह ने अपनी बेगुनाही को लेकर दो वीडियो जारी किया है. उन्होंने कहा है कि 'मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता. मेरा एक दोस्त बीमार है जिसे देखने आया हूं. तीन-चार दिन लगेंगे. यहां से जाने पर चौथे दिन पटना शहर स्थित अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करूंगा और अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दूंगा'. हालांकि पांच दिन बीत जाने के बाद भी अनंत ने अभी तक सरेंडर नहीं किया है. 

बताया जाता दें कि बाढ कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार माधवेंद्र ने विधायक के करीबी लल्लू मुखिया और उसके भाई रणवीर यादव पर हत्या की साजिश रचने के मामले में कुर्की-जब्ती का आदेश दिया है. एसीजेएम ने दोनों फरार आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए हैं. मंगलवार को विधायक अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया के घर पर कोर्ट का कुर्की आदेश मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने हथौड़ा चलाया. मेन गेट सहित घर की खिड़की और दरवाजा तोड़ कर मलबा आंगन में जमा किया गया.

करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद अंधेरा होने के कारण पुलिस ने अगले दिन के लिए कार्रवाई रोक दी. आज भी कुर्की की प्रक्रिया जारी है. हालांकि, मंगलवार को घर में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू होने के बाद आरोपी रणवीर यादव अचानक आ पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए कार्रवाई रोकने के लिए गुहार लगाई. लेकिन पुलिस ने लल्लू मुखिया को हाजिर करने के लिए कहा.

टॅग्स :बिहारअनंत सिंहक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन