लाइव न्यूज़ :

Bihar Liquor Deaths: सारण में जहरीली शराब से हाहाकार, अब तक 20 लोगों की मौत, तीन लोग अरेस्ट, विपक्ष ने नीतीश सरकार पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2022 18:08 IST

Bihar Liquor Deaths: पुलिस ने इशुआपुर के डोईला गांव से हरिराम महतो और उसके पुत्र सूरज महतो को गिरफ्तार किया है, जिनके द्वारा भेजी गई शराब पीकर 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग बीमार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइलाज सदर अस्पताल, छपरा और पीएमसीएच, पटना में चल रहा है।अभियान चलाकर 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।तीन प्रखंडों में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद कोहराम मच गया है।

पटनाः बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी ना किसी इलाके से जहरीली शराब के सेवन से होने वाली मौतों की खबरें आती रहती हैं। इसी कड़ी में सारण(छपरा) जिले में जहरीली शराब से अबतक 20 लोगों की मौत हो गई है।

इसतरह जहरीली शराब से हो रही मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिले के तीन प्रखंडों में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद कोहराम मच गया है। हालांकि इन मौतों के बाद जिला प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। पुलिस ने इस मामले में शराब बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इशुआपुर के डोईला गांव से हरिराम महतो और उसके पुत्र सूरज महतो को गिरफ्तार किया है, जिनके द्वारा भेजी गई शराब पीकर 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग बीमार हैं। घटना के बाद बुधवार की सुबह से ही सदर अस्पताल में बीमार लोगों का तांता लगा रहा।

कई लोगों की आंखों की रोशनी खत्म हो गई तो कई लोग अपनी जिंदगी से ही हाथ धो बैठे। हालांकि, जिला प्रशासन की तरफ से शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतकों ने सोमवार की देर शाम में शराब पीया था। गंभीर रूप से बीमार लोगों का इलाज सदर अस्पताल, छपरा और पीएमसीएच, पटना में चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस भी सक्रिये हो गई है। वहीं, इसुआपुर थाना क्षेत्र में भी जहरीली शराब से मौत हुई है। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मसरख हनुमान चौक स्टेट हाईवे-90 पर शव को रखकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। पुलिस प्रशासन इस घटना पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है।

सारण के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की अभी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से ही सदर अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है और इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गई है। अभी तक पूरे जिले में अभियान चलाकर 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वही इस कांड में शामिल 3 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, इतनी संख्या में मौत के बाद प्रभावित गांव में मातम छाया हुआ है और परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। सभी लोग सोमवार की शाम में एक जगह पर शराब पी रखी थी। इसके बाद मंगलवार के दिन से उनकी हालत बिगड़ने लगी।

शाम में सभी को मसरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले पर मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि एसपी के द्वारा उन्हें 6 के मौत की जानकारी दी गई है। इस मामले में 3 की गिरफ्तारी हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाBJPजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला