लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: दरभंगा में पांच युवकों ने 10वीं की छात्रा से किया गैंगरेप, गिड़गिड़ाती रही लड़की, वीडियो किया वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2020 14:01 IST

घटना बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी है. 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद लड़की की मां ने शुक्रवार को जाले थाना में केस दर्ज कराया था.

Open in App
ठळक मुद्देघटना की जानकारी पीड़िता ने डर से घरवालों को नहीं बताई.एक आरोपी सागर सहनी नामक एक आरोपित मौके से फरार हो गया.

पटना: कोरोना के जारी कहर के बीच अपराधियों ने भी तांडव मचाना शुरू कर दिया है. अपराधियों के द्वारा दिल दहलाने देने वाली एक घटना को तब अंजाम दिया गया है, जब पिता लॉकडाउन के कारण हैदराबाद में फंसे हुए हैं और इस बीच उनकी नाबालिग बेटी के साथ 5 युवकों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

घटना बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी है. यह मामला 26 अप्रैल का बताया जा रहा है. घटना को अंजाम तब दिया गया जब पीड़िता अपने दादी के यहां से घर लौट रही थी. लौटने के क्रम में गांव के ही पांच युवकों ने लड़की का जबरन अपहरण कर लिया और पास के बगीचे में ले जा कर पांचों ने पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया. पीड़ित लड़की युवकों के सामने हाथ जोडकर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन युवक बलात्कार का वीडियो बनाते रहे. इन आरोपी युवकों ने पीड़िता को डरा-धमका कर किसी से इस घटना की जानकारी नहीं देने की बात कहते हुए वीडियो शेयर करने की धमकी दे छोड़ दिया. 

10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद लड़की की मां ने शुक्रवार को जाले थाना में केस दर्ज कराया था. पीड़िता की मां ने पुलिस से बताया था कि 26 अप्रैल की रात नाबालिग बेटी अपने घर से थोडी दूरी पर अवस्थित बथान पर अपनी दादी के लिए खाना लेकर जा रही थी. इसी दौरान गांव के ही पांच युवक उसे जबरन उठाकर ले गए. गांव के बाहर तालाब के पास उससे साथ सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपियों ने वीडियो और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

बताया जाता है कि घटना की जानकारी पीड़िता ने डर से घरवालों को नहीं बताई. लेकिन युवकों के द्वारा ही वीडियो वायरल कर दिया गया. जब वीडियो वायरल हुआ तो आस-पड़ोस के साथ पीड़िता के घर तक वीडियो पहुंचा. फिर पीड़िता के परिवारवालों ने फोन से जाले थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक को सूचना दी. पुलिस ने मुरारी कुमार दास, अशोक दास, इंद्रजीत दास और रोहित मंडल को हिरासत में लिया है. 

एक आरोपी सागर सहनी नामक एक आरोपित मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता की मां ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है. लड़की के पिता हैदराबाद में सब्जी बेचते हैं. वह लॉकडाउन के कारण वह फंसे हुए है. लड़की मां के साथ घर पर रहती है. मामल बडा देख जिला से सदर डीएसपी अनोज कुमार देर रात ही गांव पहुंच कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पांचवां आरोपी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

टॅग्स :गैंगरेपबिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला