लाइव न्यूज़ :

खगड़ियाः फूस की झोपड़ी में चल रहे कोचिंग सेंटर में लगी आग, दो छात्र जिंदा जले, क्लास ले रहे थे शिक्षक

By एस पी सिन्हा | Updated: March 15, 2021 17:36 IST

बिहार के खगड़िया शहर के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र आग लगने से दो स्टूडेंट की मौत हो गई। आग लगने के बाद भगदड़ मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देमौके पर सदर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार और चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष पहुंचे।शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

पटनाः बिहार के खगड़िया शहर के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में फूस की झोपड़ी में चल रहे कोचिंग में आज अचानक आग जाने के कारण इसकी चपेट में आने से एक छात्र और एक छात्रा की जलने से मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है की आग लगने के दौरान युवक और युवती उस कोचिंग में ही मौजूद थे। घटना के वक्त कोचिंग में शिक्षक क्लास ले रहे थे, इसी दौरान आग भड़क गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग तेजी से फैलने के दौरान भगदड़ मच गई। इसी बीच चपेट में आने से एक छात्र और एक छात्रा गंभीर रूप से झुलस गए और दोनों की मौत हो गई।

मृतक की पहचान लाछो कुमारी (18 वर्ष) और उत्तम कुमार (25वर्ष) के रूप में की गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। घटना को लेकर लोगों के बीच तरह- तरह की चर्चाएं रही हैं।

मौके पर सदर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार और चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। एसडीएम की मानें तो दो लोगों की आग में झुलसकर मौके पर मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टॅग्स :अग्निकांडबिहारपटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई