बिहार के कटिहार जिले में मां ने रिश्ते को किया कलंकित, प्रेमी संग मिलकर बेटे को उतारा मौत के घाट
By एस पी सिन्हा | Published: July 19, 2023 05:08 PM2023-07-19T17:08:53+5:302023-07-19T17:09:25+5:30
घटना 12 जुलाई की रात जिले के दंड खोरा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की है।
बिहार के कटिहार जिले में के नशे में पागल मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 10 साल के बच्चे की बलि ले ली। घटना डंडखोरा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की बताई जा रही है। यहां 10 वर्षीय तौफीक की हत्या उसकी मां और उसके आशिक ने ही मिलकर कर दी।
इस मामले में मृतक बालक के पिता के द्वारा गांव के ही 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इस मामले में गांव के ही मोहम्मद छोटू को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी।
बताया जाता है कि महिला के द्वारा अपने प्रेमी के साथ शारिरीक संबंध बनाते हुए 10 साल के बेटे ने देख लिया था। उसने पिता को यह बात बता दी थी। जिसके बार पिता ने मां की पिटाई कर दी थी। इससे नाराज मां नाराज हो गई।
उसने हत्या की साजिश रची। रात में खाने में नींद की गोलियां मिला दी। फिर प्रेमी से कहकर चाकू से गला रेतवा दिया। फिर पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिला, जिसमें लड़के की हत्या प्रेम-प्रसंग की वजह से हुई है।
जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामला की छआनबीन कर खुलासा किया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक तौफीक की मां रुकसाना खातून और प्राणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद नौशाद के बीच इश्क चल रहा था, जिसकी जानकारी उसके बेटे तौफीक को चल गई।
तौफीक ने अपने पिता मोहम्मद कयूम को इसकी जानकारी दे दी, जिससे बिफरे मोहम्मद कयूम ने रुखसाना की जमकर पिटाई कर दी। जिस से दोनों प्रेमियों की दूरी बढ़ने लगी क्योंकि इस प्रेम प्रसंग में 10 वर्षीय तौफीक रोड़ा बन गया था।
इसी खुन्नस में 13 जुलाई की रात सगी मां रुखसाना और नौशाद ने मिलकर धारदार हथियार से तौफीक की जान ले ली। महिला की उम्र 38 साल है, जबकि उसका प्रेमी 45 साल का है।
घटना 12 जुलाई की रात जिले के दंड खोरा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की है। एसपी ने बताया कि रुकसाना खातून और प्रेमी मोहम्मद नौशाद को जेल भेज दिया गया है।
एएसपी रश्मि कुमारी ने बताया कि दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। प्रेमी मोहम्मद नौशाद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, कपड़े और बाइक को भी जब्त कर लिया है।