लाइव न्यूज़ :

बिहार: पति ने दोस्तों से कराया पत्नी का रेप, खुद बनाता रहा वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2019 04:53 IST

पत्नी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार आरोपित वीडियो को वायरल करने के बाद उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देना चाहता था. किसी तरह महिला बेटे के साथ भाग निकली और जान बचाई.

Open in App

बिहार में इंसानियत को तार-तार करते हुए एक पति ने अपने दोस्तों से अपनी पत्नी का दुष्कर्म कराया और उसका वीडियो बनाता रहा. घटना सूबे के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मोहनचक-मिल्की गांव की है. लेकिन पत्नी ने इसकी प्राथमिकी अपने मायके जहानाबाद में दर्ज कराई है. उसने कहा है कि नेवी के जवान पति ने अपने ही बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर अपने सामने दोस्तों से पत्नी का दुष्कर्म कराया. दोस्त पत्नी से दुष्कर्म करते रहे और पति खुद उसका वीडियो बनाता रहा, ताकि बाद में पत्नी को बदचलन साबित कर सके.

पत्नी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार आरोपित वीडियो को वायरल करने के बाद उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देना चाहता था. किसी तरह महिला बेटे के साथ भाग निकली और जान बचाई.

दुष्कर्म के बाद तीनों ने महिला के हाथ-पैर बांध दिये और बच्चे के साथ कमरे में बंद कर दिया. तीनों कुछ देर के लिए घर से बाहर निकले. इसी दौरान बच्चे की सहायता से खुद को बंधनमुक्त कर लिया. महिला बेटे के साथ भागकर अपने मायके पहुंच गई.

जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने शुक्रवार को महिला थाने में पति और उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोपित पति इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मोहनचक-मिल्की गांव का है. आरोपित पति की तैनाती विशाखापत्तनम में है. महिला ने आरोप लगाया है कि पहले भी पति उसपर जानलेवा हमला करा चुका है. थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. 

प्राथमिकी के अनुसार, 12 साल पहले दोनों की शादी हुई थी. पत्नी को अहसास हुआ कि पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है. जुलाई 2010 में ससुराल में महिला को गोली मार दी थी. दुनिया में आने से पहले ही उसके बच्चे की मौत हो गई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. हालांकि पति अभी अपने घर से फरार हो गया है.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो