लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीतामढ़ी में पति ने पत्नी और दो बच्चों हत्या कर दी, तिहरे हत्याकांड से सनसनी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2020 06:32 IST

घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी संजय कुमार पांडे को एक टेगाडी, हथौड़ी एवं फासुल प्राप्त हुए हैं, जिससे घटना को अंजाम दिया गया. कातिल स्थानीय थाने में पुलिस की गिरफ्त में है. आरोपित पति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है.

Open in App

बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थानान्तर्गत बाजपट्टी गोट पंचायत के अबिदपुर गांव में आज सुबह हुए तिहरे हत्याकांड से जिले में सनसनी फैल गई. यहां एक सिरफिरे पति ने पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर दी. पत्नी और एक बच्चे को कुल्हाड़ी से टुकडों में काट डाला तो वहीं, छह माह की दुधमुंही बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतकों में पत्नी शीला देवी (40), पांच वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार के अलावा छह माह की मंजू शामिल हैं.

यहां हुई इस मार्मिक मौत के बाद घर में मातम का माहौल है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजपट्टी गोट वार्ड संख्या छह निवासी 38 वर्षीय कमलेश चौधरी ने आज सुबह तड़के तीन बजे अपनी पत्नी शीला देवी एवं दो बच्चों की हत्या कर दी.

आरोपित पति ने पत्नी और बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला. फिर छह माह की मासूम बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में कोहराम मच गया.

मृत बच्ची की उम्र छह माह है. उसका नाम नाम मंजू कुमारी है. वहीं, लड़के की उम्र छह वर्ष है. उसका नाम प्रवीण कुमार है मृतका के पास के कमरे में 10 वर्ष का नवीन कुमार एवं 11 वर्ष की सपना कुमारी सो रहे थे. आवाज सुनने के बाद जब दोनों दौड़ कर आये तो अपनी मां और बहन भाई को मृत देख कर चिल्लाने लगे. उसके बाद कातिल पिता ने कहा कि 'अगर तुम लोग हल्ला करोगे, तो तुम लोगों को भी काट देंगे.' इस पर दोनों बच्चे शांत हो गये. इस कारण दोनों बच्चों की जान बच गई.

घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी संजय कुमार पांडे को एक टेगाडी, हथौड़ी एवं फासुल प्राप्त हुए हैं, जिससे घटना को अंजाम दिया गया. कातिल स्थानीय थाने में पुलिस की गिरफ्त में है. आरोपित पति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. कमलेश के बड़े भाई शिवजी चौधरी ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है. अपने परिवार के साथ आए दिन मारपीट किया करता था. इस घटना के बाद स्थिती मार्मिक बनी हुई है.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं