लाइव न्यूज़ :

बिहार: महिला पुलिस अधिकारी ने दुष्कर्म पीड़िता को 3 दिनों तक थाने में बंद कर पीटा, आरोपी का नाम बदलने का बनाया दबाव

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2020 17:07 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी राजकुमार मोतीपुर थाना के बरजी का रहने वाला है, वह नाबालिग लड़की के दूर का संबंधी है.

Open in App
ठळक मुद्दे दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता जब महिला थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची तो महिला थाना प्रभारी ने उल्टे पीड़िता की पिटाई कर दी. यहां तक कि पीड़िता के परिजनों से डेढ लाख रुपए की मांग करने का भी आरोप पुलिस पर लगा है.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला पुलिस अधिकारी का घिनौना चेहरा सामने आया है. आरोप है कि महिला थाना प्रभारी आभा रानी ने एक दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग लड़की को तीन दिनों तक थाने में ही बंद कर रखी और आरोपी का नाम बदलने का दबाव बनाया. यही नहीं महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता को तीन दिनों तक थाने में बंद कर पीटाई भी करती रही. जब पीड़िता नही मानी तो थाना प्रभारी आभा रानी ने उसे बेरहमी से इतनी पीटाई की जिससे पीड़िता के शरीर पर पिटाई के दाग तक उभर आये.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी राजकुमार मोतीपुर थाना के बरजी का रहने वाला है, वह नाबालिग लड़की के दूर का संबंधी है. उसने 27 मार्च को पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता जब महिला थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची तो महिला थाना प्रभारी ने उल्टे पीड़िता की पिटाई कर दी.

इसके कारण पीड़िता के शरीर पर गहरे जख्म के निशान बन गये हैं. यही नहीं पुलिस ने 3 दिनों तक थाने में ही पीडिता को रखा और आरोपी का नाम बदलने के लिए बार-बार दबाव बनाती रही. वहीं, पीड़िता के परिजनों को महिला थाना प्रभारी ने केस दर्ज करने के लिए डेढ लाख रुपए तक की मांग कर डाली.

परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस के वरीय अधिकारियों से की जिसके बाद महिला थाना प्रभारी आभा रानी को निलंबित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि महिला थाना प्रभारी आभा रानी के हरकतों के कारण पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी काफी दिनों बाद हो सका, जिसे प्रमाण मिटने के संदेह व्यक्त की जाने लगी है. परिजनों का कहना है कि पैसे के बल पर इस संगीन मामले को राजकुमार दबाना चाह रहा था. जिसके कारण पुलिस लगातार पीड़िता पर ही दबाव बनाती रही.

यहां तक कि पीड़िता के परिजनों से डेढ लाख रुपए की मांग करने का भी आरोप पुलिस पर लगा है. घटना के 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. इस मामले में महिला थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है.

बताया जाता है कि 27 मार्च को पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई, लेकिन एक सप्ताह तक पीडिता का मेडिकल टेस्ट नहीं हो सका, जबकि इस तरह के मामले में जल्द मेडिकल कराने से पुलिस को अहम साक्ष्य हाथ लग सकता था. पीडिता और उसके परिजन पहले करजा थाना पहुंचे. लेकिन करजा थाना पुलिस ने महिला थाना जाने का निर्देश दिया. 

इसके बाद महिला थाना आने के बाद भी पीड़िता के आवेदन को दर्ज करने के बजाय पुलिस 3 दिनों तक पीडिता पर ही दबाव बनाती रही. आरोपी राजकुमार को बचाने के लिए पुलिस ने पीड़िता का बयान बार-बार बदलने के लिए दबाव बनाया जाता रहा. 

इसबीच, पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने भी नाबालिग लड़की के साथ घटना के बाद भी एक महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा इस तरह के संगीन मामले में पैसे का खेल करने और मारपीट करने के बाद सीधी कार्रवाई की मांग मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के आईजी से की है. वैसे महिला थानेदार आभा रानी को निलंबित किया गया है. लेकिन पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने आरोपी महिला थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है साथ ही साथ आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की है. 

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला