लाइव न्यूज़ :

बिहार में फर्जी थाने का खुलासा, 500 दिहाड़ी पर काम कर रहा था नकली दारोगा, युवती अनीता देवी के पास से देसी कट्टा बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: August 17, 2022 21:09 IST

बिहारः एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि फर्जी पुलिस गिरोह का संचालन करने वाला मुख्य सरगना अभी फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की फर्जी वर्दी में एक युवक और युवती को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।लौढिया गांव के रमेश कुमार और सुल्तानगंज के खानपुर की रहने वाली जुली कुमारी को भी हिरासत में लिया गया है।

पटनाः बिहार में अबतक फर्जी पुलिस वाले, फर्जी अधिकारी पकडे़ जाते थे। लेकिन अब बिहार पुलिस के नाक के नीचे फर्जी थाने का भी संचालन किया जाने लगा है। जिसका खुलासा होने के बाद पुलिस अधिकारी भी हैरान हो गए हैं।

बांका जिले में सुबह-सुबह पुलिस ने अनुराग गेस्ट हाउस में फर्जी तरीके से संचालित हो रहे कृत्रिम थाने का उद्भेदन किया। इस दौरान पुलिस की फर्जी वर्दी में एक युवक और युवती को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने दरोगा का किरदार निभा रही युवती अनीता देवी के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। इससे पता चलता है कि ये कट्टा उसके वरीय पदाधिकारी द्वारा सीखने के लिये दिया गया था और उसकी बहाली झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कहने पर हुई है।

वहीं, फर्जी पुलिस थाने में मुंशी का काम कर रहे फुल्लीडुमर के लौढिया गांव के रमेश कुमार और सुल्तानगंज के खानपुर की रहने वाली जुली कुमारी को भी हिरासत में लिया गया है। भागलपुर जिला अंतर्गत खानपुर के ही आकाश कुमार को भी पुलिस वर्दी में कई अन्य कागजात के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में सबों ने अपने सीनियर ऑफिसर फुल्लीडुमर निवासी भोला यादव के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हीं के दिशा निर्देश पर हमलोग कार्य करते हैं। इसके एवज में हमें ₹500 की दिहाड़ी मिलती है।

पुलिस ने गेस्ट हाउस से इनके निजी रसोईया को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि फर्जी पुलिस गिरोह का संचालन करने वाला मुख्य सरगना अभी फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर