लाइव न्यूज़ :

बिहार: रोहतास में पूर्व सैनिक की हत्या, दो हत्यारों को भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2023 15:07 IST

बिहार में रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है, जहां विजेंद्र सिंह की हत्या करके भाग रहे 2 अपराधियों को भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया हैहत्या करके भाग रहे 2 अपराधियों को भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला, एक बुरी तरह से घायलमॉब लिंचिंग के शिकार हुए हत्यारों ने विजेंद्र सिंह नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी

पटना:बिहार में रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है, जहां पूर्व सैनिक सह पूर्व मुखिया प्रत्याशी विजेंद्र सिंह की हत्या को अंजाम देकर भाग रहे हत्यारे को स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर दबोच लिया और उनकी जबरदस्त धुनाई कर दी। इस दौरान भीड़ की पिटाई से 2 हत्यारों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कल्याणी मोड़ के समीप बुधवार की सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। अपराधी अपाची बाइक से आए थे और विजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। जब वे वहां से भागने लगे तो भीड़ ने अपराधियों को घेर लिया। भीड़ ने तीनों को पकड़ लिया और पीट पीटकर 2 हमलावरों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं एक अपराधी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

हालांकि घटना के बाद भाग रहे अपराधियों द्वारा भीड़ पर भी फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों की अपाची बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना के संबंध में एसपी विनीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष व अन्य वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने दो अपराधियों को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे जाने की पुष्टि की है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि एक गंभीर रूप से जख्मी है, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में उन्होंने बताया कि मृतक विजेंद्र सिंह इसी थाना क्षेत्र के नीमा गांव के निवासी थे। अपना नया मकान कल्याणी मोड़ के पास सड़क किनारे बनवा रहे थे। इसी बीच, बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में ले ली है। शवों की पहचान कराई जा रही है। घटना के बाद से तनाव की स्थिति है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगबिहारBihar Policeरोहतास नगरपटनाहत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो