लाइव न्यूज़ :

पटना में ’दीदी’ बनी पुलिस के लिए पहेली, झपटमारी के लिए चोरों को देती है बाइक! जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2021 18:18 IST

बिहार में कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण लॉकडाउन लगा है. इस बीच पटना की पुलिस के लिए 'दीदी' गैंग पहेली बना हुआ है. दरअसल पूरा मामले एक महिला से जुड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार ये महिला पटना में बदमाशों को मदद मुहैया कराती है.

Open in App
ठळक मुद्देपटना में 'दीदी' नाम की महिला की तलाश में जुटी है पुलिस'दीदी' का असल नाम पुष्पा बताया जा रहा है, हालांकि इसे लेकर भी संदेह हैऐसे आरोप हैं कि ये महिला लंबे समय से पटना में झपटमारी करने वाले बदमाशों को मदद दे रही हैप

पटना: बिहार की राजधानी पटना में 'दीदी' गैंग नामक चोरों के सरगना का खुलासा होने के बाद पुलिस के माथे पर बल पड गये हैं. दरअसल, राजधानी पटना में असंख्य ऐसे लोग हैं, जो कभी न कभी चेन स्नैचिंग या मोबाइल छीनने वाले गिरोह का शिकार हुए हैं. 

इन घटनाओं से परेशान पटना पुलिस को इन दिनों एक पुष्पा नाम की महिला की तलाश है, जो ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को भाड़े पर बाइक देती है. बाइक की सप्लाई करने वाली महिला चोरों के गैंग में 'दीदी' नाम से मशहूर है. 

ऐसे में अब पटना पुलिस चोर व झपटमारों की सरगना 'दीदी' को हर कीमत पर पकड़ना चाहती है. लेकिन चोरों के कई गैंग की सरगना दीदी रहती कहां है? यह पुलिस को पता नही चल पा रहा है. 

बताया जा रहा है कि दर्जनों लग्जरी बाइक रखने वाली दीदी चोरों और झपटमार गिरोहों को संरक्षण देती है और फिर उन चोरों और झपटमारों से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग करवाती है. 

हर कुछ दिन में 'दीदी' आती है पटना!

पकड़े गए चोर के मुताबिक आरोपी महिला पटना की रहने वाली है, लेकिन पुलिस ने जब पता किया तो जानकारी मिली कि महिला पटना की है ही नहीं. वह कभी-कभी पटना आती है और ज्यादातर होटल में ही ठहरा करती है. 

यह भी बातें भी सामने आई हैं कि महिला कभी-कभार अपने रिश्तेदारों के यहां भी रहती है. दरअसल, राजधानी पटना के पत्रकारनगर थाना में एक चोर के पकड़े जाने के बाद इस महिला की करतूतों का खुलासा हुआ. 

बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान चोर ने यह खुलासा किया है कि  हम लोग चोरी और झपटमारी के लिए 'दीदी' से भाड़े पर लग्जरी बाइक लेते हैं. पुष्पा का ठिकाना उसने कंकडबाग के पोस्टल पार्क में बताया. 

पुलिस जब जांच में जुटी तो निष्कर्ष सही नहीं निकला लेकिन पता चला है कि चोरों की सरगना दीदी दर्जनों लग्जरी बाइक खरीद रखी है. उन्हीं बाइकों को वह बदमाशों को भाड़े पर देती है, जिस पर सवार होकर अपराधी चोरी और मोबाइल झपट्टा मारने जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. 

घंटे के हिसाब से दीदी वसूलती है भाड़ा

ये बात भी सामने आई है कि दीदी बाइक देने के एवज में घंटे के हिसाब से भाड़ा वसूलती है. साथ ही लूटे गए सामान के बेचने के बाद होने वाली आमदनी में अपनी हिस्सेदारी भी लेती है. ऐसे में चोरों की सरगना दीदी को पकड़ना पटना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. 

अगर दीदी पटना पुलिस के गिरफ्त में आती है तो राजधानी में झपटमारी कर रहे कई गैंग से पर्दा उठ सकता है. हालांकि पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर और अन्य चीजें पुलिस के हाथ लगी हैं, जिसके आधार पर आरोपित महिला की तलाश की जा रही है. 

पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आ रही है कि महिला एक नहीं बल्कि कई नामों से जानी जाती है. इस बात पर भी संशय है कि महिला का असली नाम पुष्पा है या कुछ और?

 

टॅग्स :पटनाबिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?