लाइव न्यूज़ :

बिहार डीजीपी सिंघल की मुश्किलें बढ़ीं, भ्रष्ट आईपीएस आदित्य कुमार की मदद करना पड़ सकता है भारी, सीबीआई जांच की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2022 18:04 IST

सर्वोच्च न्यायालय से सीबीआई जांच की मांग कर दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता मणि भूषण प्रताप सिंह ने कहा है कि आर्थिक अपराध इकाई जांच एजेंसी बिहार के डीजीपी के अंदर ही आता है।

Open in App
ठळक मुद्देपिटीशन देकर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।आईपीएस आदित्य कुमार के पक्ष में प्रशासनिक आदेश जारी कराने के लिए कैसे दबाव बना सकता है? बिहार के डीजीपी को निर्देश दिया था कि आईपीएस अमित कुमार के पक्ष में प्रशासनिक आदेश जारी करें।

पटनाः बिहार के डीजीपी एसके सिंघल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साइबर अपराधी के फोन कॉल पर भ्रष्ट आईपीएस आदित्य कुमार की मदद करना उन्हें भारी पड़ सकता है। पटना हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता मणि भूषण प्रताप सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

उन्होंने इस मामले में मुख्य न्यायाधीश और न्यायपालिका की छवि धूमिल करने की बात कही है और सर्वोच्च न्यायालय से सीबीआई जांच की मांग कर दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता मणि भूषण प्रताप सिंह ने कहा है कि आर्थिक अपराध इकाई जांच एजेंसी बिहार के डीजीपी के अंदर ही आता है। इसको लेकर उन्हें जांच में संदेह है।

उनका कहना है कि घटना के मुख्य आरोपित को रिमांड पर वह विभाग ले रहा है जो डीजीपी के अधीन है, ऐसे में निष्पक्ष जांच पर कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने लेटर पिटीशन देकर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। अधिवक्ता मणि भूषण प्रताप सिंह ने डीजीपी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस पद पर बैठे किसी व्यक्ति तक अपराधी कैसे पहुंच सकता है?

अगर किसी भ्रष्ट अफसर को मदद पहुंचाने का मामला था तो डीजीपी ने इस पर काम को आसानी से क्यों कर दिया? पुलिस को कोई भी अधिकारी कैसे किसी फ्रॉड के झांसे में आ सकता है? इसमें कहीं न कहीं पुलिस का बड़ा खेल है।

अभिषेक अग्रवाल नामक साइबर अपराधी द्वारा आईपीएस आदित्य कुमार के पक्ष में प्रशासनिक आदेश जारी कराने के लिए कैसे दबाव बना सकता है? वह भी मुख्य न्यायाधीश के नाम का दुरुपयोग करके। डीजीपी की कार्य प्रणाली इसलिए सवालों में है क्योंकि शक भ्रष्ट आईपीएस की मदद के बाद होता है।

उल्लेखनीय है कि गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार के दोस्त अभिषेक अग्रवाल ने पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनकर बिहार के डीजीपी को निर्देश दिया था कि आईपीएस अमित कुमार के पक्ष में प्रशासनिक आदेश जारी करें।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?