लाइव न्यूज़ :

बिहारः कोचिंग संचालक करता था सातवीं की छात्रा का बलात्कार, गर्भवती होने पर खुलासा!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2018 18:08 IST

कोचिंग संचालक ने 11 महीने तक छात्रा का यौन शोषण किया। गर्भवती होने के बाद करतूत का खुलासा हुआ। 

Open in App

पटना, 30 जुलाईःबिहार में दुष्कर्म की वारदातें कम होने की बजाय बढती ही जा रही हैं। अभी कई बालिका गृह में हुए दुष्कर्म मामला थमा भी नहीं था कि एक और घिनौनी वारदात सामने आ गई है। सूबे के मधेपुरा जिले के एक प्राइवेट कोचिंग सस्थान के संचालक ने अपने यहां पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ 11 महीनों तक दुष्कर्म किया। मामला तब सामने आया जब छात्रा गर्भवती हो गई। जिसके बाद इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक निजी कोचिंग संचालक ने एक सातवीं क्लास की छात्रा के साथ 11 महीने तक दुष्कर्म किया। आरोपी संचालक छात्रा को धमकी देकर उसके घिनौनी करता था। वह कहता था कि अगर डिमांड पूरी नहीं करोगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। प्रैग्नेंट(गर्भवती) होने के बाद पीडित छात्रा ने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद थाने में कोचिंग संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

वहीं, कोचिंग संचालक के सहयोगी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस को कोचिंग से एक कंप्यूटर बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी के सहयोगी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस मामले में पीडित के परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। बताया जाता है कि कोचिंग सेन्टर से पीडिता के घर की दूरी मात्र 40-50 मीटर की है। कोचिंग संचालक का परिवार भी उसी परिसर में रहता है जिसमें कोचिंग है। घटना के बाद पुलिस ने कोचिंग में छ्पेमारी कर एक कंप्यूटर जब्त कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वहीं, घटना के जानकारी के बाद से कोचिंग संचालक फरार है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने