लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर बोलरो हादसा: तेजस्वी ने लगाया बीजेपी नेता पर आरोप, 9 की हुई थी मौत

By स्वाति सिंह | Updated: February 25, 2018 09:44 IST

बोलेरो से 9 बच्चों की मौत हुई उसके आगे बीजेपी का बोर्ड लगा हुआ था। इसके साथ ही मनोज बैठा, प्रदेश मंत्री लिखा हुआ था।

Open in App

पटना, 25 फरवरी: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेलगाम के स्कूल में रविवार को बोलेरो घुसने से नौ छात्रों की मौत हो गई थी। इस मामले में स्थानीय बीजेपी नेता मनोज बैठा का नाम सामने आरहा है। मनोज बैठा सीतामढ़ी के जिला महामंत्री हैं। आज तक की एक रिपोर्ट मुताबिक जिस बोलेरो से 9 बच्चों की मौत हुई उसके आगे बीजेपी का बोर्ड लगा हुआ था। इसके साथ ही मनोज बैठा, प्रदेश मंत्री लिखा हुआ था। मनोज बैठा का नाम सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के वक्त मनोज बैठा को बोलेरो गाड़ी से निकलते देखा था।  कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद बीजेपी नेता मनोज बैठा और बोलेरो गाड़ी का ड्राइवर फरार है। हालांकि की बीजेपी नेताओं ने इन सब से इनकार किया है।  

वहीं शनिवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचे।  वहां वे घटना में मरे 9 मासूम बच्चों के परिवारवालों को सांत्वना दी। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बीजेपी नेता पर इस हादसे का आरोप लगाया और कहा कि बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर ने शराब पी रखी थी।  जिसकी वजह से उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई। 

बता दें कि इस घटना में नौ छात्रों की मौत हो गई है। इसके अलावा 24 छात्र घायल हैं। ये घटना मीनापुर प्रखंड के धर्मपुर विद्यालय की बतायी जा रही है। इस घटना के बाद बच्चों को अभिभावक में काफी गुस्सा है। अभिभावक ने इस घटना के लिए स्कूल को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि सड़क पार करते समय बच्चों के साथ कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। अगर कोई वहां होता तो ये घटना नहीं होती। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव से इस घटना की जानकारी ली है।

घटना के तुरंत बाद ही बिहार सीएम नितीश कुमार ने जांच का आदेश देते हुए घायल बच्चों का अच्छे से इलाज करने को कहा।  इसके अलावा मरे बच्चों के अभिभावकों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्धटनातेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये